आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. अश्लेषा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. अश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग आज बना रहेगा, इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. सूर्य राशि बदलकर वृष से मिथुन और चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 15 जून मंगलवार
ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी 22:57 तक
मेष : गणेश जी कहते हैं कि दिन की शुरुआत आज प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे है, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.
वृषभ : आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा.
http://विद्यार्थियों को घर पहुंचाकर दी जाएंगी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
मिथुन : आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे पर मन में डर भी बना रहेगा. आज छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा.
कर्क : आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है.
सिंह : आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.
कन्या : आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.
तुला : आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.
http://हमारे नायक बने प्रदीप साहू, गौरवान्वित हुआ पूरा शिक्षा विभाग
वृश्चिक : आज आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करनेवाले लोग नौकरी में आनेवाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.
धनु : आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला पर अगर आपके पास कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं, तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है. आज भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आज खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.
मकर : आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा.
कुंभ : आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. पदोन्नति भी हो सकती है.
मीन : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.











