आज चैत्र मास की पूर्णिमा है. आज हनुमान जन्म उत्सव पर्व मनाया जाएगा. स्वाति नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. स्वाति नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 27 अप्रैल मंगलवार
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा हनुमान जन्म उत्सव
मेष : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. आय में वृद्धि होगी. लेन-देन में सावधानी रखें. प्रसन्नता रहेगी.
वृष : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. योजना फलीभूत होगी.
http://पूर्व सांसद करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन
मिथुन : अप्रिय समाचार मिल सकता है. भागदौड़ रहेगी. विवाद को बढ़ावा न दें. चोट व रोग से बचें. मान-सम्मान मिलेगा.
कर्क : धनहानि संभव है. प्रयास सफल रहेंगे. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. झगड़ों से दूर रहें. धार्मिक यात्रा हो सकती है.
सिंह : शुभ समाचार प्राप्त होंगे. स्वाभिमान बना रहेगा. पुराना रोग उभर सकता है. धन प्राप्ति सुगम होगी. रुके कार्य पूर्ण होंगे.
कन्या : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा से लाभ होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. प्रमाद न करें.
तुला : फालतू खर्च अधिक होगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. कार्य में बाधा होगी. चिंता रहेगी. विवाद न करें.
http://iQOO7, iQOO7 Legend भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वृश्चिक : धनहानि संभव है, सावधानी रखें. व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.
धनु : आर्थिक नीति में बदलाव होगा. कार्यपद्धति में सुधार होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा.
मकर : अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रमाद न करें.
कुंभ : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम के कार्य टालें. व्यवसाय ठीक चलेगा. लेन-देन में सावधानी रखें.
मीन : राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है. विवाद से बचें. घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.
http://IPL 2021 : KKR की दूसरी जीत, PBKS को 5 विकेट से हराया











