আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : श्रीगणेश को पान-सुपारी अर्पित करें, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: September 12, 2021
---Advertisement---

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज मोरयाई छठ का व्रत किया जाता है. सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 12.50 तक रहेगा. इसके बाद अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. सुबह लगभग 7.15 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश गया है. इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है. केतु और चंद्रमा के वृश्चिक राशि में होने से इसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः रविवार 12 सितम्बर

भाद्रपद शुक्लपक्ष षष्ठी शाम 5:20 तक

मेष : दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगें. व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी.

वृषभ : रविवार का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक रहेगा. परीक्षा या प्रतियोगिता के जरिए नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिए. आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी. व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है.

https://नगरी के कोटेश्वर धाम में खुलेगा औषधीय प्रसंस्करण और प्रशिक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मिथुन : शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे. आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे. यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है.

कर्क : आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे.

सिंह : आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण कर सकते हैं. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है. आप अपने परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं.

कन्या : भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे. विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा. एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.

तुला : आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे. कुछ नए परिचितों से धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें. पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है. आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा.

https://बुआ ने हत्या कर कुएं में फेंका था 4 साल के भतीजे का शव, गिरफ्तार

वृश्चिक : भाग्य आपका साथ देगा. कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे. वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा. पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगे. आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा.

धनु : आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर अपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा. यात्रा हो सकती है, जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.

मकर : आपके कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में होंगे. काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें, जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है. किसी मित्र से सलाह उपयोगी रहेगी.

कुंभ : आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए. आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं. आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है.

मीन : आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे. जिसके लिए आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी. आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.

https://इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने आईपीएल-14 से वापस लिया नाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now