आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. सूर्योदय से पुनर्वसु नक्षत्र शाम 5.18 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. इस दिन सुबह लगभग 10.54 पर चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 13 जून रविवार
ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रात्रि 9:40 तक
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आप आज अपने पर्सनल काम पर ज्यादा ध्यान देंगे. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं. दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.
वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज दिल में एक नया जोश रहेगा. आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेगें. नए सौदे से पहले उनके कानूनी पक्ष पर गौर करें. अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. घर में बदलाव की संभावना है, नया मकान खरीद सकते हैं. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा.
http://सीएम भूपेश को किसान ने दी दुआएं, गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है. भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. साझेदारी और व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें. मन की बात कह देने से दुविधा दूर होगी. घर के लोग आपको भरपूर प्यार देंगे.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है. आज आप किसी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका उत्साह चरम पर हो सकता है. आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है. महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें. कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं. तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है. आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. विदेश में काम करने वालों के लिए आज का दिन फलदायक होगा. दूसरों की चिकनी चुपड़ी बातों में आने से बचें. खान-पान का विशेष ध्यान रखें.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेगा. व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी. बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें.
http://पोकलेन और जेसीबी से किया जा रहा नदी का सीना छलनी, जवाबदार जानकर भी बन रहे अनजान
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ स्पेशल साबित हो सकता है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों के हाथ आज कोई अच्छी डील लग सकती है. कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी. किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त न होने दें. चींटी को आटा खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज जो भी वादा करें उसे पूरा करने की कोशिश करें. कारोबारियों को जल्द बड़ी डील मिल सकती है. आज उत्साह में धन खर्च न करें. वर्कप्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें. आपके करीबी आपसे मनमुटाव रख सकते हैं.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें. प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी तारीफ करेंगे. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें. परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर खीचेंगा. बच्चों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें. किसी काम में अपने प्रिय से सहायता ले सकते हैं.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको जरूरी कामों में सफलता मिलने वाली है. बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है. कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे. आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे.
http://फेसबुक पर दोस्ती फिर दिल्ली बुलाकर 6 महीने तक युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार











