आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. सूर्योदय से सुबह 11 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा. अश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और बाद में मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. सुबह लगभग 11 बजे चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 19 मई बुधवार
वैशाख शुक्ल सातमी दोपहर 12:51 तक
मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज आप जो कुछ भी करेंगें उसमें आप उत्साही रहेंगे. सुविचारित निर्णय लंबे समय तक प्रभावी रहेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं.
वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि शुभ संदर्भ में आज का दिन आपको दूसरों के साथ व्यवसायिक व्यवहार के संदर्भ में भाग्यशाली बना देगा. आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा. विपरीत संदर्भ में अनैतिक संबंध आपके पारिवारिक जीवन को नष्ट कर सकतें हैं. प्रेमियों के लिए समय शुभ नहीं है.
मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आपको भाग्य के साथ शानदार परिणाम मिलेंगे. आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे. नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं. अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो प्रयासों को आगे बढ़ाएं.
कर्क : गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें. व्यवसायिक संदर्भ में कुछ नए परिवर्तन हो सकते हैं. आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है.
सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज आप में से कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे. व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए अथवा व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी प्रमोशन और पारिश्रमिक यानी सेलरी और इंसेंटिव के संबंध में सुधार संभव है.
कन्या : गणेशजी कहते हैं कि आज आप तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकते हैं. आप स्वयं को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं. जहाँ तक हो सके तर्क-वितर्क से दूर रहें. पारिवारिक सदस्य तीर्थ यात्रा पर जा सकतें हैं. जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. आर्थिक संदर्भ में दिन सहायक नहीं है. इसलिए किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहें.
तुला : गणेशजी कहते हैं कि अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपने शुभ भविष्य हेतु आपकी योजनाओं पर पुन: विचार करना श्रेष्ठ रहेगा. प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पायेंगे. नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. रिश्तेदारों से मिलने के लिए यह अच्छा समय है.
वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि आज जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की जरूरत है. सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पायेगा. नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे. महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें.
धनु : गणेशजी कहते हैं कि व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें. आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी.
मकर : गणेशजी कहते हैं कि अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे. प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे. इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे. यात्रा से भी लाभ मिलेगा. संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है.
कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि व्यवसायिक संदर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते है जो भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध होगा व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है. पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा.
मीन : गणेशजी कहते हैं कि आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक्की हासिल कर सकतें हैं. शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है. यदि आप फिर से विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं.
http://बॉलीवुड गाने ‘परदेसिया’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, खेसारीलाल ने मचाया धमाल











