আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आज बनेंगे मानस सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग, जानिए किसे मिलेगा इन योगों का फायदा

Published on: April 25, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. हस्त नक्षत्र आज दिन भर रहेगा, जिससे मानस नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी आज बनेंगे. जानिए कितनी राशियों को मिलेगा इन 3 शुभ योगों का फायदा..

ॐ सूर्याय नमः 25 अप्रैल रविवार

चैत्र शुक्ल पक्ष अनंग त्रयोदशी

मेष : आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है. धन की समस्‍या परेशान कर सकती है. लाल चीज पास में रखें. हरी चीज दान करें.

वृष : किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं. स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है. प्रेम की स्थिति भी ठीक नहीं है. सावधान रहें. गणेश जी की वंदना करते रहें.

http://राज्यों को 600 और निजी अस्पतालों को 1200 रुपए में मिलेगी कोवैक्सीन

मिथुन : ध्यान देने लायक स्थिति है. किसी भी तरह का रिस्क लेंगे तो आपके लिए समस्या होगी. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस तीनों मध्‍यम चल रहे हैं. धैर्य के साथ आज निकाल लें. कल का दिन आपका है. मां काली की आराधना करते रहें.

कर्क : कोई शुभ समाचार मिलेगा. स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति और फैसला लेने की क्षमता अच्छी नहीं है. सब कुछ मध्यम है. भगवान शिव की पूजा करते रहें.

सिंह : बिजनेस में फायदा हो सकता है. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. कोर्ट-कचहरी से बचें. स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है. सूर्य देव को जल देते रहें.

कन्या : सुधार हो रहा है. स्वास्थ्य और बिजनेस पहले से बेहतर है. फैसले को अभी टालकर रखें. प्रेम की स्थिति मध्यम है. शनि देव की आराधना करते रहें.

तुला : स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस तीनों बहुत अच्‍छी स्थिति में नहीं हैं. मन को प्रसन्न रखें. स्वास्थ्य को ठीक रखें. आप बहुत होशियार हैं. आगे सब कुछ बहुत अच्छा कर ले जाएंगे. शनि देव की पूजा करते रहें. लाल चीज का दान जरूर करें.

http://IPL 2021 : RR की दूसरी जीत, KKR को 6 विकेट से हराया

वृश्चिक : बिजनेस में लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम मध्यम से बेहतर की ओर है. मां काली की आराधना करते रहें.

धनु : बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी. थोड़ा डिस्टर्ब जरूर रहेंगे लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम मध्‍यम है. बिजनेस धीरे-धीरे सही हो जाएगा. पीली चीज पास में रखें.

मकर : स्वास्थ्य और प्रेम मध्‍यम है. बिजनेस के दृष्टिकोण से सब ठीक चल रहा है. मां काली की आराधना करें. अभी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

कुंभ : सीने में दर्द हो सकता है. मां की सेहत भी खराब हो सकती है. ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं. सावधान रहें. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम ठीक-ठाक है.

मीन : शारीरिक रूप से एहतियात बरतते हुए कुछ योजनाओं को लागू करने की कोशिश करें. स्वास्थ्य मध्यम, बिजनेस ठीक और प्रेम की स्थिति भी धीरे-धीरे ठीक होने जा रही है. भगवान विष्णु की उपासना करें.

http://महासमुंद जिले में 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now