ॐ सूर्याय नमः 27 मार्च रविवार
चैत्र कृष्ण दशमी संध्या 06:04 तक
मेष : आज आपको व्यापार में कई उतार चढ़ाव दौर झेलना है. आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा. कारोबार में उन्नति के योग हैं. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. न्यायपक्ष मजबूत होगा.
वृषभ : आज भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे. मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा.
https://पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत 6 लोगों को कोर्ट ने सुनाई 1-1 साल की सजा
मिथुन : आज परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. खानपान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं. धन लाभ हो सकता है.
कर्क : आज काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.
सिंह : आज बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लायें. खुद के तौर-तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.
कन्या : आज केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे. नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं. आर्थिक लाभ संभव है.
तुला : आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए श्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. सम्मान कीर्ति में वृद्धि होगी.
https://IPL 2022: KKR ने जीत के साथ किया आगाज, CSK को 6 विकेट से हराया
वृश्चिक : आज व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं. पारिवारिक यात्रा के योग हैं. धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनीकि के प्रयोग से लाभ होगा.
धनु : आज आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.
मकर : आज मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें. शत्रु सक्रीय होंगे, सुदूर यात्रा के योग बन रहे हैं. पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा.
कुंभ : आज अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है.
मीन : आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
https://शराब पीने से अच्छा है, दूध लें और खीर खाएं : अग्नि चंद्राकर











