आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होकर 9.30 तक रहा. इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ हुआ है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग आज बने, साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी दिन भर रहेगा. जानिए इन 3 शुभ योगों में कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 9 दिसम्बर बुधवार
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष नवमी 3:17 तक
मेष : पुराना रोग उभर सकता है. दुष्टजनों से दूरी रखें. विवेक से कार्य करें.
वृष : हाथ तंग रहेगा. किसी से व्यर्थ में विवाद हो सकता है. बड़ों की सलाह लें.
http://अवैध शराब की तस्करी रोकने हवाई अड्डा, रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड में बनेंगे जांच केन्द्र
मिथुन : लाभ के योग हैं. लेन-देन में जल्दबाजी न करें, विवेक से निर्णय लें.
कर्क : कानूनी फेर में न पड़ें. वाणी पर संयम रखें. धन प्राप्ति सुगम होगी.
सिंह : मनोनुकूल लाभ तथा अनहोनी की आशंका रहेगी. सेहत का ध्यान रखें.
कन्या : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. थकान रहेगी.
तुला : चोट व रोग से बचें. प्रतिभाशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. धैर्य रखें.
http://भारत ने 12 रन से गंवाया आखिरी टी20, सीरीज पर 2-1 से कब्जा
वृश्चिक : दुष्टों से सावधान रहें. बड़ा सौदा लाभ दे सकता है. प्रयास सफल रहेंगे.
धनु : विवाद से बचें. दुविधा चिंता तथा तनाव रहेंगे. जल्दबाजी में निर्णय न लें.
मकर : आय व प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. शारीरिक हानि, विवाद हो सकता है.
कुंभ : प्रसन्नता में वृद्धि होगी. विवाद में न पड़ें. व्यवसाय अनुकूल होगा.
मीन : वाणी में नियंत्रण आवश्यक है. कुंआरों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव संभव है.
http://लघु एवं सीमांत किसानों को टोकन जारी करने सीएम ने दिए निर्देश











