আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : दो शुभ योगों के साथ जानें कैसा रहेगा रविवार

Published on: December 27, 2020
---Advertisement---

आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 1.36 तक रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का शुभ योग और बाद में रोहिणी नक्षत्र ने से धाता नाम का शुभ योग आज बन रहे हैं. शनिवार की रात से चंद्रमा वृष राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है. इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से सभी राशियों पर इसका असर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 27 दिसम्बर रविवार
मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी प्रदोष-व्रत

मेष : साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे. स्वास्थ्य की अनदेखी न करें. जोखिम न लें.

वृष : काम में मन नहीं लगेगा. किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें. भागदौड़ रहेगी. थकान होगी.

http://31 दिसंबर को होगा CBSE बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान



मिथुन : बड़ा काम करने की योजना बनेगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. आय से संतुष्टि रहेगी.

कर्क : प्रभावशाली व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा. जवाबदारी में वृद्धि होगी.

सिंह : कार्यों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी न करें.

कन्या : बजट बिगड़ेगा. कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है. विवेक से कार्य करें.

तुला : व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. आय में वृद्धि होगी. सुख के साधनों पर व्यय होगा.

http://राईस मिल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने घेरा थाना



वृश्चिक : नकारात्मकता रहेगी. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा. विवाद न करें. थकान होगी.

धनु : पूजा-पाठ में मन लगेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. आय बनी रहेगी. सुखमय जीवन व्यतीत होगा.

मकर : दूसरों से अपेक्षा न करें. उकसावे में न आएं. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें.

कुंभ : मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे अपमानित होना पड़े. लाभ होगा.

मीन : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें.

http://कृषि बिलों पर NDA को दूसरा झटका, RLP ने भी छोड़ा साथ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now