আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published on: November 29, 2020
---Advertisement---

रविवार को दिन भर कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग बन रहा है. आज सुबह 10.18 बजे चंद्रमा मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा. राहु पहले से ही इस राशि में स्थित है. इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बन रहा है. जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार..

ॐ सूर्याय नमः 29 नवम्बर रविवार
कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी 12:47 तक

मेष : रोजगार में वृद्धि, नया कार्य मिलने के योग हैं. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें. ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे.

वृष : राजभय रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. नया कार्य करने की रूपरेखा बनेगी. उत्साह से कार्य कर पाएंगे.

http://घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करना चाहते हैं बाधित : सेना प्रमुख



मिथुन : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. किसी अपने का व्यवहार समझ में नहीं आएगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

कर्क : समस्या का हल सहज ही होगा. पारिवारिक चिंता रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. प्रयास सफल रहेंगे.

सिंह : व्यवसाय से लाभ होगा. कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शत्रु पस्त होंगे.

कन्या : सरकारी कार्यालय में रुके काम होंगे. शारीरिक कष्ट संभव है. वस्तुएं संभालकर रखें. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी.

तुला : व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. असमंजस की स्थिति बन सकती है. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. लाभ होगा.

http://धान-मक्का खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों पर जानिए मंत्री परिषद् के महत्वपूर्ण निर्णय



वृश्चिक : व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. पारिवारिक चिंता रहेगी. विवाद न करें, जोखिम से बचें.

धनु : शारीरिक तथा आर्थिक हानि संभव है. फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें. विवाद से बचें.

मकर : दांपत्य में खुशी, कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. कारोबार अच्छा चलेगा. यात्रा की योजना बनेगी.

कुंभ : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आय तथा प्रसन्नता बनी रहेगी.

मीन : प्रतिद्वंद्विता एवं संपत्ति में वृद्धि के योग हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. किसी पुरानी शत्रुता की चिंता रहेगी.

http://धान खरीदी की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार समीक्षा ही करती रहेगी या फिर व्यवस्था भी सुधारी जाएगी?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now