আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : धूर्त लोगों से बनाए रखें दूरी, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: January 7, 2022
---Advertisement---

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज मीन राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. वहीं कुंभ राशि वाले छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. तुला राशि वाले लोगों की प्रतिभा से उनका भाग्य जागृत होगा. कन्या राशि वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. सिंह राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य खराब होने के संकेत हैं. वहीं वृषभ राशि वाले लोगों के नए मित्र उज्जवल भविष्य में सहायक होंगे. मकर राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलने वाला है. वहीं धनु राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. वृश्चिक राशि वाले लोगों के कोर्ट-कचेहरी से सम्बंधित मसलों से राहत मिलने के आसार हैं.

ॐ सूर्याय नमः 7 जनवरी शुक्रवार

पौष शुक्ल पक्ष पंचमी 11:10 मिनट तक

मेष : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

वृषभ : आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे. नई मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. इस शुक्रवार आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.

https://प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

मिथुन : आपका भाग्य अच्छा रहेगा. साथ ही आपका अपने मित्र और परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.

कर्क : अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. साथ ही इस शुक्रवार आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी.

सिंह : शुक्रवार का दिन आपको कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपको मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से प्राप्त होगा. साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. लेकिन आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरूजनों और बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

तुला : आप अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आपको सोच समझकर बोलना चाहिए.

https://लता रूपसिंह ठाकुर निर्विरोध चुनीं गईं लहरौद सरपंच

वृश्चिक : दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अगर कोर्ट-कचेहरी से सम्बंधित कोई मसले हैं तो उनमें आपको राहत मिलने के आसार हैं.

धनु : शुक्रवार का दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नए मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं. शुक्रवार अच्छा व्यतीत होने वाला है.

मकर : आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको पराजित करने में सफल होंगे. आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ आप बाहर घूमने जाएंगे और आपको उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

कुंभ : चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. साथ ही नौकरी में किसी की सहायता से आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा और मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन : बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. आपके शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय अच्छी सफलता मिलेगी. साथ ही शुक्रवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.

https://गणतंत्र दिवस पर जारी होगी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पहली किश्त : भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now