আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कैसा होगा आपका आज का दिन, जानिए सितारों के इशारे

Published on: November 27, 2020
---Advertisement---

बुध ग्रह आज सुबह 06:53 से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है और 17 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा. इसके बाद धनु राशि में चला जाएगा. यह तटस्थ ग्रह है, जिस भी ग्रह के साथ रहता है उसे लाभ पहुंचाता है. वहीं कमजोर स्थिति में होने पर बुध कई समस्याएं लाता है. आइए जानते हैं कि बुध का ये गोचर किन राशियों के लिए लाभ लेकर आ रहा है.

ॐ सूर्याय नमः 27 नवम्बर शुक्रवार
कार्तिक शुक्ल-पक्ष द्वादशी-त्रयोदशी

मेष : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें.

वृष : अपरिचित पर विश्वास न करें. हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. आय होगी, संतुष्टि नहीं होगी.

http://‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ मुद्दा नहीं, यह भारत की जरूरत : पीएम मोदी



मिथुन : निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. आशंका-कुशंका रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. प्रसन्नता रहेगी.

कर्क : स्वास्थ्य कमजोर, चिंता बनी रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. व्यस्तता रहेगी.

सिंह : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. भाग्य का साथ मिलेगा.

कन्या : वाणी पर नियंत्रण रखें. अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आय में निश्चितता रहेगी.

तुला : जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. फालतू खर्च होगा.

http://सिद्धार्थ-शहनाज का गाना ‘शोना शोना’ रिलीज, दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री



वृश्चिक : बेवजह तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. किसी के उकसाने में न आएं. शत्रुओं की पराजय होगी.

धनु : साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है. किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

मकर : व्यवसाय में ध्यान दें, व्यर्थ समय न गवाएं. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कुसंगति से बचें.

कुंभ : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शेयर आदि से लाभ होगा. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. जल्दबाजी न करें.

मीन : समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

http://चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदोन्नति एवं नवीन पदस्थापनाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now