आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का योग बन रहा है. मघा नक्षत्र आज पूरे दिन रहेगा. मघा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग बन रहा है. शनिवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में आ चुका है. इसका असर रविवार को सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 4 जनवरी रविवार
पौष कृष्ण-पक्ष चतुर्थी पंचमी
मेष : अपेक्षा दु:ख का कारण होती है. चिंता रहेगी. स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है.
वृष : दूसरों के काम में दखल न दें. थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. यात्रा सफल रहेगी.
http://मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, छाल, सरिया और कोसीर को तहसील बनाने की घोषणा
मिथुन : परिवार में तनाव रह सकता है. धनार्जन होगा. प्रसन्नता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें.
कर्क : विवाद से बचें. प्रसन्नता रहेगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. जल्दबाजी न करें.
सिंह : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कुसंगति से हानि होगी. अपरिचित पर विश्वास न करें.
कन्या : निवेश लाभदायक होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. आलस्य रहेगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.
तुला : रुके काम पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हृदय रोगी विशेष ध्यान रखें. विवाद न करें.
http://AIIMS की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने की खुदकुशी
वृश्चिक : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. शुभ समय.
धनु : लेन-देन में सावधानी रखें. दुष्ट हानि पहुंचा सकते हैं. मतभेद बढ़ सकते हैं. विवाद से बचें.
मकर : वाहन में लापरवाही न करें. व्यवहार में सावधानी रखें, बनते काम बिगड़ सकते हैं. धैर्य रखें.
कुंभ : कुसंगति से हानि होगी. मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे. रुके कार्यों में गति आएगी. शुभ समय.
मीन : कार्य में बेहतरी तथा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कुछ चिंता व तनाव रह सकते हैं.
http://विषपान करने वाली युवती को अस्पताल ले जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत











