आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इसे षटतिला एकादशी कहते हैं. सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ है, शाम 4.43 के बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. ज्येष्ठा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग आज बन रहा है. शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा. इसका असर भी सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 7 फरवरी रविवार
माघ कृष्ण षटतिला एकादशी
मेष : मिलनसारिता एवं धैर्य परिवार व समाज में सम्मान दिलाएँगे.
वृष : सफलता हेतु प्रयास करना होगा. दूसरों के काम में दखल न दें.
http://सरकार ने अब किसान न्याय योजना में किसानों को पंजीयन से वंचित करने का नया क़रतब कर दिखाया!
मिथुन : भाग्योन्नति होगी. मानसिक संतोष रहेगा. कार्यक्षमता बढ़ेगी.
कर्क : वाणी पर संयम रखें. प्रगति के योग हैं. यात्रा व कुसंगति से बचें.
सिंह : मान व धनार्जन होगा. आडंबर से दूर रहें. आगंतुक पर व्यय होगा.
कन्या : रुके कार्य पूर्ण होंगे. आशाजनक वातावरण से प्रयास सार्थक होंगे.
तुला : पूर्व में किए कार्य शुभ परिणाम देंगे. वाहन सावधानी से चलाएँ.
http://एकल निविदा के आधार पर खरीदी कर भुगतान करने के कारण सीएमओ निलंबित
वृश्चिक : झंझट में न पड़ें, धैर्य रखें. संतान के व्यवहार से दुःख होगा.
धनु : वैवाहिक प्रस्ताव, प्रगति के योग आएँगे. कार्य में विश्वसनीयता बनाएँ रखें.
मकर : व्यवसाय मंदा, चिंता व असंतोष रहेगा. समस्या में वृद्धि होगी.
कुंभ : ईश्वर पर आस्था, साहस में वृद्धि होगी. शीत विकार संभव है.
मीन : बुद्धि एवं तर्क से कार्य करें, सफलता व लाभ के योग बनेंगे.
http://श्वेता तिवारी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें वायरल











