আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कैसा होगा आज का दिन, जानिए सितारों के इशारे

Published on: December 16, 2020
---Advertisement---

आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है. सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है, जो पूरे दिन रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग आज बन रहा है. सुबह सूर्य ने वृश्चिक निकल कर धनु में प्रवेश किया है. इस राशि में पहले से ही चंद्रमा स्थित है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 16 दिसम्बर बुधवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष द्वितीया संध्या 4:54 तक

मेष : तरल पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य लाभ होगा. जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं. आंखों का ध्यान रखें.

वृष : वाणी पर नियंत्रण रखें, मन की बात मुंह पर आने दें, विवाद संभव है. किसी का व्यवहार ठेस पहंचा सकता है.

http://कुली नंबर 1 का नया गाना ‘मम्मी कसम’ रिलीज, दिखी वरुण-सारा की जबरदस्त केमिस्ट्री



मिथुन : लोगों से व्यवहार बनाएं. क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आपको तनाव दे सकता है. लापरवाही न करें.

कर्क : ताल-मेल का पूर्ण लाभ लेवें. स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है. उत्साह व प्रसन्नता रहेगी.

सिंह : भविष्य को लेकर बचत के लिए कदम बढ़ाएं. पुरानी बातों को ज्यादा तूल न दें. लेनदारी वसूल होगी.

कन्या : नए विचार प्रोजेक्ट के रूप में पिरोकर प्रस्तुत करने से लाभ होगा. जीवनसाथी का ध्यान रखें.

तुला : महत्वपूर्ण फैसले आगे के लिए टाल देना बेहतर होगा. कीमती वस्तु संभाल कर रखें. कुबुद्धि हावी होगी.

http://किसानों के पुराने जूट बारदानों का धान खरीदी में होगा उपयोग, आदेश जारी



वृश्चिक : नशे से दूर रहना बेहतर होगा. चिंता रहेगी. गुस्से पर काबू रखें. खर्च बढ़ेंगे.

धनु : संबंधों में मधुरता आएगी. तीखा भोजन करने से बचना चाहिए. पिछले प्रयासों का लाभ मिलेगा.

मकर : अपने कार्य पर ध्यान रखना चाहिए. भ्रमित होने पर गुरु या अध्यापक से मार्ग दर्शन अवश्य लें.

कुंभ : स्किन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा.

मीन : किसी की मदद अपनी क्षमता व उसकी जरूरत से ज्यादा न करें. भाई से विवाद हो सकता है.

http://छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा : नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now