आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा. पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग आज बन रहा है. दोपहर में लगभग 1.43 पर चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 31 दिसम्बर गुरुवार
पौष कृष्ण प्रतिपदा सुबह 9:30 तक
मेष : अध्यात्म में रुचि रहेगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. विवाद से बचें. बेकार बातों पर ध्यान न दें.
वृष : क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद से क्लेश होगा. जोखिम टालें. नकारात्मकता रहेगी.
http://राप्रसे के 6 और भापुसे के 6 अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची
मिथुन : क्रोध पर नियंत्रण रखें, बनते काम बिगड़ सकते हैं. दौड़धूप अधिक होगी. तनाव रहेगा.
कर्क : फालतू खर्च होगा. समस्या से सामना हो सकता है. आय में निश्चितता, चिंता तनाव होंगे.
सिंह : कार्यभार रहेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. निवेश शुभ, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कन्या : प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर आएंगे. प्रसन्नता रहेगी. कारोबार अच्छा चलेगा.
तुला : प्रयास सफल होंगे. रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं. उत्साह बना रहेगा. प्रमाद न करें.
http://हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित
वृश्चिक : सहयोग प्राप्त होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. आय बनी रहेगी. उत्साह से काम कर पाएंगे.
धनु : संपत्ति वृद्धि के योग हैं. भाइयों का सहयोग मिलेगा. समय की अनुकूलता का लाभ लें. प्रसन्नता रहेगी.
मकर : अटके काम पूरे हो सकते हैं, स्थिति सुधरेगी. आय में वृद्धि होगी. बुद्धि का प्रयोग करें, प्रमाद न करें.
कुंभ : प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मनोनुकूल लाभ होगा.
मीन : शत्रुभय रहेगा. आय होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. प्रसन्नता रहेगी.
http://जनपद सीईओ, सब इंजीनियर और दो क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार











