আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कैसा रहेगा वर्ष 2022 का पहला दिन, जानिए सितारों के संकेत

Published on: January 1, 2022
---Advertisement---

आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज के दिन मीन राशि वालों में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा. वहीं कुंभ राशि वाले लोगों के धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. तुला राशि वाले छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. कन्या राशि वालों का दिन व्यापार-व्यवसाय के लिए बढ़िया रहेगा. सिंह राशि वाले लोग परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. वृषभ राशि वाले लोगों की मदद कर सकते हैं. मकर राशि वाले लोगों का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है. वहीं धनु राशि वाले लोगों का खराब स्वास्थ्य उनकी बेचैनी का कारण बन सकता है. वृश्चिक राशि वाले लोगों को संतान की तरफ ध्यान देना चाहिए.

ॐ सूर्याय नमः 1 जनवरी 2022 शनिवार

पौष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी मास-शिवरात्री

मेष : साल का पहला दिन आपके कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. साथ ही आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आपके सभी काम सफल रहेंगे.

वृषभ : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेडूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे.

https://SA के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल बने कप्तान

मिथुन : आपको भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से सम्बंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत मिल सकती है. साथ ही आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा.

कर्क : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. शनिवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी.

सिंह : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आपका दिन अच्छा ही व्यतीत होगा.

कन्या : आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए आपका दिन बढ़िया रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. भाई-बन्धु और मित्रों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे. ईश्वर की आराधना करें, आपको मानसिक शांति जरूर मिलेगी.

तुला : आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

https://WHO की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- भारत में नाइट कर्फ्यू का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं

वृश्चिक : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे, अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. साथ ही आपको संतान की तरफ ध्यान देना चाहिए.

धनु : आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. साल के पहले दिन व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

मकर : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.

कुंभ : शनिवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. आपकी अपने पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. साल के पहले दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा. भाग्य भी आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है.

मीन : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.

https://निश्चिंत रहें, सभी पंजीकृत किसानों से खरीदेंगे धान : सीएम भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now