আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कैसा होगा धनतेरस का दिन, जानिए सितारों के इशारे

Published on: November 2, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. सुबह 9.27 तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहा, इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. वहीं त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग सुबह भी बना. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 2 नवम्बर मंगलवार

कार्तिक कृष्ण द्वादशी-त्रयोदशी

मेष : कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा.

वृषभ : भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

https://राशि अनुसार जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना होगा फलदायी? इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

मिथुन : दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. आज सेहत सामान्य रहने वाली है.

कर्क : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए मंगलवार अच्छा रहने वाला है . भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी.

सिंह : आप उत्साह से भरपूर नजर आयेंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

कन्या : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. आप अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे.

तुला : कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है. भाग्य आपका साथ देगा. कामकाज के क्षेत्र में दिन लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा.

https://राशि अनुसार जानें किस रंग का वाहन होगा आपके लिए शुभ

वृश्चिक : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

धनु : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मकर : मंगलवार आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा.

कुंभ : पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. दिन आपके लिए बेहद अच्छा है, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा.

मीन : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

https://NEET UG 2021 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now