आज अगहन मास की पूर्णिमा है. आज दिनभर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, जिससे मूसल नाम का अशुभ योग बना रहेगा. इस पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान कर दान देने का विशेष महत्व है. जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन..
ॐ सूर्याय नमः 30 दिसम्बर बुधवार
मार्गशीर्ष पूर्णिमा सुबह 8:58 तक
मेष : आय में वृद्धि होगी. यात्रा की योजना बनेगी. कुछ तनाव रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
वृष : कार्य सफल रहेंगे. व्यस्तता रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन प्राप्ति सुगमता से होगी.
http://1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर होगा सीधा असर
मिथुन : धैर्य रखें, कुसंगति से बचें. बेकार की बातों पर ध्यान न दें. चिंता, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.
कर्क : परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे. प्रसन्नता रहेगी. किसी की बातों में न आएं.
सिंह : व्यापार से संतुष्टि रहेगी. संतान की चिंता रहेगी. प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं.
कन्या : मनोनुकूल लाभ होगा. परिवार में सुख-शांति तथा उत्साह बने रहेंगे. प्रसन्नता रहेगी.
तुला : काम में विघ्न होगा. चिंता रहेगी. जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं. फालतू खर्च, कुसंगति से बचें.
http://जड़ी-बूटी बेचने आई युवती से अनाचार, सभी आरोपी गिरफ्तार
वृश्चिक : प्रयास सफल रहेंगे. जल्दबाजी में कोई कानूनी अड़चन या वस्तु गुम हो सकती है.
धनु : कार्यसिद्धि होगी. लाभ के अवसर आएंगे. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. जोखिम न उठाएं.
मकर : राजनयिक सहयोग मिल सकता है. लाभ के दरवाजे खुलेंगे. चोट व विवाद से बचें.
कुंभ : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चोट व दुर्घटना से बचें. जोखिम के कार्य टालें. हितैषी सहयोग करेंगे.
मीन : कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. चिंता में कमी होगी. जल्दबाजी न करें.
http://पंचायत सचिवों की हड़ताल से प्रभावित हो रहा ग्रामीण विकास











