आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. सूर्योदय से पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा. जिससे धाता नाम का शुभ योग आज बना रहेगा. वहीं सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से बदलकर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 24 जनवरी रविवार
पौष शुक्ल एकादशी रात्रि 10:58 तक
मेष : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी. समस्या से निजात मिलेगी. व्यवसाय मनोनुकूल, विरोधी सक्रिय होंगे.
वृष : अपरिचित व्यक्ति से सावधान रहें. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें. कार्यों में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा.
http://लोक सेवा आयोग में सहायक प्राध्यापक पदों हेतु साक्षात्कार 9 और 10 फरवरी को
मिथुन : संतान पक्ष की चिंता रहेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आय व रोजगार में वृद्धि होगी.
कर्क : प्रतिकूलता रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय में निरंतरता रहेगी. अपेक्षित कार्य पूरे होंगे.
सिंह : लोगों की बातों में न आएं. दबदबा बना रहेगा. लाभ के अवसर आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा.
कन्या : चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. वाणी पर नियंत्रण रखें. जोखिम टालें. अज्ञात भय रहेगा, धैर्य रखें.
तुला : भागदौड़ रहेगी. कोर्ट के कार्य अनुकूल रहेंगे. शत्रुओं का पराभव होगा. अधिकार प्राप्ति के योग हैं.
http://नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर होगा राज्य पुलिस अकादमी, सीएम की घोषणा
वृश्चिक : कष्ट भय या तनाव का वातावरण बन सकता है. सावधानी रखें. आय में वृद्धि होगी. रुके कार्य पूर्ण होंगे.
धनु : अनुकूलता रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम के कार्य टालें. शुभ समय.
मकर : धन प्राप्ति सुगम होगी. क्रोध व आलस्य पर नियंत्रण रखें. मार्गदर्शन मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी.
कुंभ : मेहनत की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. विवेक व धैर्य का प्रयोग करें. लाभ होगा.
मीन : महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी. आय में वृद्धि, कठिनाई में कमी होगी. जल्दबाजी न करें. प्रयास अधिक करें.
http://दिशा पटानी ने किया इतना जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो











