আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : उतार-चढ़ाव के साथ कैसा होगा मंगलवार, जानें सितारों के इशारे

Published on: December 29, 2020
---Advertisement---

आज अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज के दिन दत्त पूर्णिमा भी मनाई जाएगी. सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 5.41 तक रहेगा. इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस आज बन रहा है. वहीं चंद्रमा वृष राशि से निकलकर मिथुन में जाएगा. जानें कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 29 दिसम्बर मंगलवार
मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी सुबह 7:32 तक पश्चात पूर्णिमा

मेष : राजकीय सहयोग से स्थिति अनुकूल होगी. आलस्य न कर भरपूर कोशिश करें. आय में वृद्धि होगी.

वृष : फालतू खर्च होगा. गलतफहमी के कारण विवाद संभव है. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

http://कांग्रेसजनों ने पार्टी नियमों का पालन करते हुए काम करने का लिया संकल्प



मिथुन : डूबी रकम प्राप्ति के योग हैं, भरपूर प्रयास करें. समय की अनुकूलता का लाभ लें. प्रसन्नता रहेगीं.

कर्क : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी में चोट लग सकती है. अज्ञात भय सताएगा. वस्तुएं संभालकर रखें.

सिंह : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें. धन प्राप्ति सुगमता से होगी.

कन्या : कारोबार में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ रहेगा. जल्दबाजी से बचें. व्यस्तता के कारण थकान रहेगी.

तुला : हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. हताशा का अनुभव होगा. विवेक व धैर्य रखें.

http://मेहमानी में आई बालिका से किया दुष्कर्म, चढ़ा पुलिस के हत्थे



वृश्चिक : संपत्ति वृद्धि के योग हैं. प्रसन्नता तथा उत्साह रहेगा. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें.

धनु : किसी भी विवाद में भाग न लें. लेन-देन में सावधानी रखें. लाभ के अवसर होंगे, पर चिंता बनी रहेगी.

मकर : मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा. उत्साह से कार्य कर पाएंगे. हित शत्रुओं से सावधान रहें.

कुंभ : प्रयास थोड़े तथा लाभ अधिक होगा. उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन : अटके काम पूरे होंगे. लाभ में वृद्धि होगी. उत्साह से कार्य कर पाएंगे. ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें.

http://भैंसों का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 50 हजार रुपए फिरौती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now