আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : घर की पहली रोटी गाय को दें, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: September 1, 2021
---Advertisement---

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. सूर्योदय से सुबह 11.30 तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 1 सितंबर बुधवार

भाद्रपद कृष्णपक्ष दसमी तिथि

मेष : व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. बुधवार आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है.

वृषभ : बुधवार शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा.

http://बाइक सवार दो युवकों को बस ने मारी टक्कर, मौत

मिथुन : दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नवीन कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है. दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.

कर्क : आपका दिन शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आप प्रशंसा के पात्र होंगे. सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सिंह : कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा और अच्छा धनलाभ होगा. परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. बुधवार आपके स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

कन्या : आपको व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स की ओर से प्रशंसा होगी.

तुला : आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे. सराहनीय कार्य करेंगे. आप अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे.

http://डेल स्टेन ने किया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान

वृश्चिक : आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा.

धनु : आपका दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे. जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाओगे. भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे.

मकर : चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी.

कुंभ : दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. कोई नया काम मिल सकता है. कारोबार में वृद्धि के योग हैं और स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा.

मीन : परिवार का सुख अच्छा मिलेगा. मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे. व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. छात्र पढ़ाई में अपना बेस्ट देंगे.

http://पत्रकारों को देख पट्टी-पासा छोड़कर भागा खड़खड़िया संचालक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now