आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है. इस दिन रोहिणी नक्षत्र दिन भर रहेगा. रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 13 मई गुरुवार
वैशाख शुक्ल द्वितीया शिवाजी जयंती
मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आयेंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी. आज धन-लाभ होगा. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि दिन की शुरुआत आज प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा मिलेगी. आज आर्थिक स्थिती अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं.
http://Aprilia SXR 125 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज के दिन आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. परिवार का स्नेह अच्छा मिलने वाला है. आप सबके चहेते हैं, इसलिए आपकी सारी फरमाइशें माता-पिता पूरी करेंगे. आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है.
कर्क : गणेशजी कहते हैं कि आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी. आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.
सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमे आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है. आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. आज भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा.
कन्या : गणेशजी कहते हैं कि आज आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करनेवाले लोग नौकरी में आनेवाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.
तुला : गणेशजी कहते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आज भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. आज का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है, आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी.
http://विश्वजीत चौधरी का नया गाना ‘कर्फ्यू’ वायरल, देखिए वीडियो
वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है.
धनु : गणेशजी कहते हैं कि आज आप परिवार के लोगों के लिए अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे. छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है. आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा.
मकर : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. पदोन्नति भी हो सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी.
कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आज भाग्य का साथ मिलनेवाला है. आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.
मीन : गणेशजी कहते हैं कि आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है. आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.











