आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तथा द्वादशी तिथि है. आज की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी तथा डोल ग्यारस कहते हैं. सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में हुआ है, जो रात अंत तक रहेगा. श्रवण नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. आज सूर्य राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा. कन्या राशि में पहले से ही मंगल और बुध स्थित हैं. एक ही राशि में 3 ग्रह होने से इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 17 सितम्बर शुक्रवार
भाद्रपद शुक्ल एकादशी तथा द्वादशी तिथि
मेष : आपके धन की वृद्धि और व्यावसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है. आप परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं.
वृषभ : आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आप दूसरों का नजरिया समझने की भी कोशिश करें. व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं. आपको व्यवसाय के उद्देश्य से यात्रा करने का अवसर मिल सकता है. महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा.
मिथुन : आप कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में जरूर व्यतीत करें. आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं. कारोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है. परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे. सबसे विनम्र होकर बात करें.
कर्क : आपको माता से कुछ लाभ मिल सकता है. किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. संतान के कार्यों से उन्नति के योग नजर आ रहे हैं. किसी मित्र या संबंधी के प्रति गलतफहमी दूर होगी. परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है.
सिंह : आपको घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी खूबसूरत जगह जाकर एंजॉय भी कर सकते है . आमदनी में वृद्धि के लिए आप नए विकल्प ढूंढेंगे. आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है.
कन्या : वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगें. आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूंढ पाएंगे.
तुला : आपकी सपनों के पार्टनर से मुलाकात हो सकती है. बच्चों के कारण घर में चहल-पहल बनी रहेगी. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा. प्रॉपर्टी की बिक्री से जुड़े कार्य आपके हित में होने की संभावना है.
https://बैड बैंक के लिए 30,600 करोड़ रुपए की सरकारी गारंटी मंजूर
वृश्चिक : आपका दिन उत्कृष्ट परिणामदायक रहेगा. परीक्षा या प्रतियोगिता के जरिए नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने होंगे. आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी.
धनु : आपको शुक्रवार को किए गए कामों से फायदा होगा. नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा. कार्य क्षेत्र पर दिन संतोषजनक होगा. प्रॉपर्टी के निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलेंगे. किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर करने से मन हल्का होगा.
मकर : भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे. विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.
कुंभ : आपका दिन शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आप प्रशंसा के पात्र होंगे. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण माहौल खुशनुमा बना रहेगा.
मीन : आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. हालांकि अंत में चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें. सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. निवेश करने के लिए आवेश में निर्णय न लें.
https://सेल्फी लेने का प्रयास, अस्पताल के भृत्य को हाथी ने पटककर मार डाला











