আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : गणेशजी की होगी छत्रछाया, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: March 10, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज सूर्योदय से पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा. श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 10 मार्च बुधवार
फाल्गुन कृष्ण द्वादशी दोपहर 2:40 तक

मेष : अचानक हानि-दुर्घटना संभव है. शरीर अस्वस्थ रहेगा. पराक्रम से लाभ के अवसर बनेंगे. व्यवसाय से लाभ होगा. सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी.

वृषभ : शुभ समाचार मिलेंगे. श‍त्रु परास्त होंगे. व्यवसाय, नौकरी के लिए समय ठीक है. सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी.

http://Road Safety World Series : इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हराया

मिथुन : शारीरिक कष्ट हो सकता है. लाभ के प्रस्ताव आएंगे. व्यापार-निवेश से लाभ होगा. परिवार में सुख-शांति होगी.

कर्क : व्यय बढ़ सकता है. चोरी-दुर्घटना से बचें. शत्रु कष्ट दे सकते हैं. चिंता होगी. किसी की आलोचना न करें.

सिंह : यात्रा लाभदायक रहेगी. लाभ होगा. निवेश के लिए शुभ समय है. शत्रु शांत रहेंगे. समस्या का हल निकलेगा.

कन्या : संकट उपस्थित हो सकता है. कार्य में रुचि बढ़ेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नवीन काम के अवसर भी हैं.

तुला : कष्ट तथा धनहानि की आशंका है. धर्म में रुचि बढ़ेगी. सरकार कार्य पूर्ण होंगे. आध्यात्मिक प्रवृत्ति मन में शांति देगी.

http://‘साइना’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा परिणीति का अंदाज

वृश्चिक : चोरी-दुर्घटना से हानि संभव है. व्यय बढ़ेगा. व्यवसाय धीमा चलेगा. विवाद से बचना होगा. रुके कार्य होने के अवसर हैं.

धनु : गृहस्थ सुख मिलेगा. सरकारी कार्य होंगे. व्यापार से लाभ होगा. यात्रा कल्याणकारी होगी. घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें.

मकर : शत्रु संकट उपस्थित करेंगे. लाभ होगा. व्यापार-निवेश, नौकरी-इंटरव्यू मनमाफिक होंगे. संतान पर नजर रखें.

कुंभ : विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. शुभ समाचार मिलेंगे. शत्रु षड्यंत्र रचेंगे. दिन उत्साहवर्धक रहेगा.

मीन : चोरी-दुर्घटना से हानि संभव. वाद-विवाद से मानहानि होगी. व्यापार-निवेश में हानि संभव. जोखिम के कार्य टाल दें.

http://Motorola के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now