আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : गाय को हरा चारा और चीटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: November 27, 2021
---Advertisement---

आज अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. सूर्योदय मघा नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 5.18 तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है. शुक्रवार की शाम से चंद्रमा कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है. इसका असर शनिवार को सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन..

ॐ सूर्याय नमः 27 नवम्बर शनिवार

मार्गशीर्ष-अगहन कृष्णपक्ष अष्टमी

मेष : शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. साथ ही इस दिन आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. आसान भाषा में कहें तो शनिवार का दिन अच्छा ही व्यतीत होगा.

वृषभ : वृषभ राशि के जातक शनिवार के दिन अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे, अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. साथ ही पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. इस दिन खास तौर पर संतान की तरफ ध्यान दें.

https://फिल्म ‘83’ का टीजर आउट, छा गए रणवीर सिंह

मिथुन : शनिवार को आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. शनिवार के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा.

कर्क : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.

सिंह : शनिवार को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमे आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है.

कन्या : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कामों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से बातचीच हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. शनिवार को आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा.

https://CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 171 पदों पर होगी भर्ती

वृश्चिक : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. शनिवार को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.

धनु : शनिवार को धनु राशि वालों को भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.

मकर : कामकाज के क्षेत्र में शनिवार का दिन लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी.

कुंभ : आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

मीन : शनिवार के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. दिन में आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. शनिवार को छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे.

https://नए म्यूटेशन के साथ मिला कोरोना वायरस, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now