আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : गाय को हरा चारा और चीटिंयों को खिलाएं आटा, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: February 13, 2022
---Advertisement---

आज मेष राशि वालों को अपने पर्सनल कामों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. कुंभ राशि वालों का खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. सिंह राशि वालों को भरपूर उत्साह रहेगा. वहीं कन्या राशि वालों के घर मेहमानों की आवाजाही रह सकती है. जानिए कैसा होगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 13 फरवरी रविवार

माघ शुक्ल तिल-भीष्म-वाराह द्वादशी

मेष : अपने पर्सनल कामों पर ज्यादा ध्यान दें. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं. दोस्तों के साथ मिल कर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.

वृषभ : दिल में एक नया जोश रहेगा. आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेगें. नए सौदे से पहले उनके कानूनी पक्ष पर गौर करें. अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. घर में बदलाव की संभावना है, नया मकान खरीद सकते हैं. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा.

https://कुनाल हार्डवेयर एवं ख्याति वस्त्र भंडार में आग से लाखों का सामान खाक

मिथुन : आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है. भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. साझेदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें. मन की बात कह देने से दुविधा दूर होगी. घर के लोग आपको भरपूर प्यार देंगे.

कर्क : रविवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है. इस दिन आप किसी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

सिंह : आपका उत्साह चरम पर हो सकता है. कुछ आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है. महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें. कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं. तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

कन्या : आपके घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है. आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. विदेश में काम करने वालों के लिए दिन फलदायक होगा. दूसरों की चिकनी चुपड़ी बातों में आने से बचें. खानपान का विशेष ध्यान रखें.

तुला : रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेगा. व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी. बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें.

https://12 साल की बच्ची से गैंगरेप, तीनों आरोपी फरार

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए कुछ स्पेशल साबित हो सकता है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है. कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी. किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें. चींटी को आटा खिलायें, मन प्रसन्न रहेगा.

धनु : जो भी वादा करें उन्हें पूरा करने की कोशिश करें. कारोबारियों को जल्द बड़ी डील मिल सकती है. उत्साह में धन का व्यय न करें. वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें. आपके करीबी आपसे मनमुटाव रख सकते हैं.

मकर : आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे. अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें. प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें. परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है.

कुंभ : आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर खींचेगा. बच्चों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें. किसी काम में अपने प्रिय से सहायता ले सकते हैं.

मीन : आपको जरूरी कामों में सफलता मिलने वाली है. बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है. कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे. आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे.

https://100 किमी रेंज वाले तीन नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now