आज फाल्गुन माघ के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस आज बन रहे हैं. इनके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे. शाम को करीब 4.50 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 28 फरवरी रविवार
फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा 11:20 तक
मेष : लोन पास होने की उम्मीद है. सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें. कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर अच्छा महसूस करेंगे. प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. शुभ अंक 9 और शुभ रंग हल्का लाल है.
वृषभ : सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. धन लाभ के योग बन रहे है. परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. नए वाहन की खरीददारी के योग है. प्रेम संबंधों को लेकर संतुष्टि होगी. शुभ अंक 3 और शुभ रंग ब्राउन है.
http://आर्थिक सर्वेक्षण कांग्रेस सरकार के शासनकाल का कलंकित दस्तावेज़ : भाजपा
मिथुन : कार्यक्षेत्र पर किसी सकारात्मक बदलाव को महसूस करें. सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवन जिएं. पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें. पारिवारिक मोर्चे पर हर स्थिति में शांत रहने की कोशिश करें. अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए समर्थकों को अपने साथ रखें. शुभ अंक 6 और शुभ रंग पीच है.
कर्क : आय के नए साधन मिल सकते हैं. सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाने की आदत डालें. नेटवर्किंग के चलते किसी डील में कामयाब होंगे. साथी पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है. प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है. प्रेम संबंधों को लेकर प्रयास सफल होंगे. शुभ अंक 8 और शुभ रंग चॉकलेटी है.
सिंह : शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा. सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. आर्थिक मोर्चे पर किसी मौके को तुरंत पकड़ने की आवश्यकता है. परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे. प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. शुभ अंक 8 और शुभ रंग ब्राउन है.
कन्या : कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें. धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा. पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे. कोई आपके व्यक्तित्व की तारीफ करेगा.. शुभ अंक 6 और शुभ रंग हरा है.
तुला : अपनी बुद्धिमानी और आत्मविश्वास से सफल होंगे. व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी. किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा. फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें. पढ़ाई में एकाग्रता के साथ मेहनत करते रहें. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है. शुभ अंक 7 और शुभ रंग महरुन है.
http://BMW R nineT और R nineT Scrambler बाइक भारत में लॉन्च, कीमत इतनी की चौक जाएंगे आप
वृश्चिक : नए व्यवसाय को शुरु करने में सफल होंगे. सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. परिवार के किसी सदस्य की सफलता दिलाने में मदद करेंगे. सुदूर घूमने जाने का मौका मिल सकता है. शैक्षणिक मोर्चे पर नेटवर्किंग के चलते कई रास्ते खुलेंगे. शुभ अंक 8 और शुभ रंग चॉकलेटी है.
धनु : निवेश से लाभ होगा. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. यात्रा पर जाना व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा. सामाजिक मोर्चे पर कोई सरप्राइज मिल सकता है. साथी की जरूरतों को समझने की कोशिश करें. शुभ अंक 9 और शुभ रंग सैंडी ब्राउन है.
मकर : कैरियर में तरक्की के लिए मेहनत करें. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है. शॉपिंग पर अधिक खर्चा करने से बचें. परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत है. रिलेशनशिप को सुधारने की कोशिश करें. शुभ अंक 5 और शुभ रंग डार्क ग्रे है.
कुंभ : आय में वृद्धि के योग हैं. सेहत अच्छी रहेगी. महत्वाकांक्षी कार्य को पूरा करने में समय लग सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा. शुभ अंक 4 और शुभ रंग हल्का नारंगी है.
मीन : निवेश से लाभ होगा. सेहत पर ध्यान देवें. विवाह योग्य लोगों की शादी के योग बन रहे हैं. कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे. प्रेम संबंधों को लेकर संतुष्टि होगी. शुभ अंक 2 और शुभ रंग बेबी पिंक है.
http://13 साल की किशोरी से अनाचार, 5 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार











