আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : प्रयास होंगे सफल, संचित धन में होगी वृद्धि, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: January 18, 2022
---Advertisement---

आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज मीन राशि वालों को धन लाभ के योग हैं. वृश्चिक राशि वाले लोगों की पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. कन्या राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. वृषभ राशि वाले लोग उत्साह से भरपूर रहेंगे. कुंभ राशि वाले कामकाज के क्षेत्र में लाभ आर्जित करेंगे. सिंह राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. वहीं तुला राशि वाले छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 18 जनवरी मंगलवार

माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि

मेष : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.

वृषभ : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आपका दिन अच्छा ही व्यतीत होगा. आपका भाग्य भी अच्छा रहेगा.

https://छेरछेरा पर युवा भाजपाइयों ने मंत्री पटेल से मांगा बेरोजगारी भत्ता

मिथुन : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा.

कर्क : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा जिसमें आप शिरकत करेंगे. आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.

सिंह : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. साथ ही आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

कन्या : आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.

तुला : आप बेचैनी महसूस करेंगे और आपका खराब स्वास्थ्य इस बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

https://मार्च से शुरू हो सकता है 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

वृश्चिक : मंगलवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आपकी बातचीत हो सकती है. आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा.

धनु : आपको भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन अगर आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत मिल सकती है. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

मकर : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेडूल में से भी समय निकालेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. साथ ही छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

कुंभ : कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी और लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी. साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है.

मीन : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. साथ ही पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. आपको संतान की तरफ ध्यान देने की जरूरत है.

https://EC ने पंजाब में चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगी वोटिंग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now