আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: January 23, 2022
---Advertisement---

आज पुरानी घटनाओं की वजह से मकर राशि वालों का विवाद से सामना हो सकता है. मिथुन राशि वाले मन के विचारों को बाहर लाएं, इससे उन्हें फायदा हो सकता है. वहीं कुंभ राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी. जानिए कैसा होगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 23 जनवरी रविवार

माघ कृष्ण पक्ष पंचमी एवं षष्ठी तिथि

मेष : आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा. अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे. व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है.

वृषभ : आपको शुभ सूचना मिल सकती है. घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं. व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा. पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा. कार्य स्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है.

https://धान खरीदी की राशि आहरण में अव्यवस्था, शाखा प्रबंधक निलंबित

मिथुन : रविवार का दिन आपके लिए खास रहेगा. मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचने की जरूरत है. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है. रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें.

कर्क : रविवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कपडा व्यवसायों को अच्छा लाभ होगा. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें.

सिंह : किसी की बात को दिल पर न लगाएं. नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी. व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल हों. काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे.

कन्या : अपने आप पर भरोसा रखें. ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं. मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे. महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी. छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी.

तुला : काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है. व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है. सोशल मिडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा.

https://जिलाधिकारियों से पीएम मोदी बोले- आजादी के 75 साल बाद भी कई जिले पीछे ही रह गए

वृश्चिक : आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

धनु : आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे. नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है. पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी की डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है. संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा.

मकर : नए कार्य में आपका मन लगेगा. आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी. भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है. व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा.

कुंभ : आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी.

मीन : ईश्वर की कृपा से बहुत सारे काम बन सकते हैं. जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा. आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे.

https://मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने का किया ऐलान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now