আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : माता के मंदिर में सिंदूर, कुमकुम, बिंदिया और मेहंदी दान करें, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: July 30, 2021
---Advertisement---

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. सूर्योदय रेवती नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 4.14 तक रहेगा. इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. इनके अलावा इस दिन अमृत सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन

ॐ सूर्याय नमः 30 जुलाई शुक्रवार

श्रावण कृष्ण सप्तमी भद्रा समाप्ति

मेष : शुक्रवार को आप सकारात्मक और रचनात्मक महसूस करेंगें. आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी. लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी. अपने पेशे की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अपने विशिष्ठ ज्ञान का प्रयोग करें.

वृषभ : आपके लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ है. आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे. आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे. किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है.

http://श्रीलंका ने आखिरी टी-20 में भारत को 7 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

मिथुन : आपकी किस्मत प्रखर रूप से चमक रही है. यह अपने आप को साबित करने और अपनी मेहनत के फल का आनंद उठाने का अच्छा समय है. एक क्रियाशील और सफल दिन आपका इंतजार कर रहा है. नौकरी पेशा लोगों का उच्च अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा.

कर्क : शुक्रवार के दिन आपकी किस्मत का भाग्यफल अच्छा है. किसी कष्ट, पीड़ा अथवा किसी अन्य दुष्परिणाम की संभावना नहीं है. आप अपने आप को उत्साह से भरा हुआ पाएंगे और कुशलतापूर्वक अपने कार्य को संभालने में सक्षम होंगें.

सिंह : आपका दिन सफलता से पूर्ण रहेगा. आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए ये समय बेस्ट है. कार्यक्षेत्र पर ध्यान रखें कि सहयोगी और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना हो. साझेदारी के बिजनेस में शुक्रवार को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें.

कन्या : आप भाग्यशाली हैं. नई परियोजनाओं को आरंभ करने या कोई नई व्यापार योजना शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है. किसी भी व्यापारिक समस्या का हल निकलने के लिए खुले दिमाग से विचार करें और विशेषज्ञों से सलाह लें.

तुला : पैसे के मामलों में यदि आपको किसी भी मदद की आवश्यकता है तो शुक्रवार को वह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगें. आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता से प्रभावित हो जाएंगे.

http://देह व्यापार का भंडाफोड़, 29 युवक और 15 युवतियां हिरासत में

वृश्चिक : शुक्रवार का दिन आपका है. जो भी करेंगे उसमें सफल हो जाएंगे. आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी. आप व्यापारिक सौदों द्वारा कुछ अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

धनु : आपके लिए शुक्रवार का दिन सभी प्रकार की गतिविधियों- व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक के लिए शुभ और आशाजनक है. व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें. पेमेंट कलेक्ट करने का उत्तम समय है. विदेशी व्यापार से लाभ होने के मजबूत संकेत हैं.

मकर : किसी अच्छी खबर से आपका दिन बन जाएगा. परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं. गलतफहमी होने की संभावनाए हैं. अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. व्यवसायी और व्यापारी समुदाय अपने कार्य का विस्तार करने में सक्षम रहेंगें.

कुंभ : भाग्य आपके पक्ष में है. अत: आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा. वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको मान्यता मिलेगी. निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ की संभावना है.

मीन : किसी अच्छी खबर से आप का दिन बन जाएगा. आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक है. मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आप का समर्थन करेंगे. आपको अपने कार्य क्षेत्र में असीम विजय प्राप्त होने की संभावना है.

http://पार्षद पर 3 अज्ञातों ने फेंका गर्म तेल, हाथ और चेहरा झुलसा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now