आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पचंमी तिथि है. भरणी नक्षत्र सुबह 10.53 तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग बन रहा है. शनिवार शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा. इसका असर सभी राशियों पर होगा. आज बनने वाले शुभ और अशुभ योगों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 25 सितम्बर शनिवार
आश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि श्राद्ध
मेष : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.
वृषभ : आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.
https://IPL 2021 : CSK ने RCB को 6 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची
मिथुन : कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.
कर्क : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.
सिंह : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी.
कन्या : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से शनिवार को आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.
तुला : आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे. नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धन लाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है.
https://काला शुक्रवार : 4 हादसे, 3 मौत, दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन बेपरवाह
वृश्चिक : भाग्य आपके साथ है. मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.
धनु : कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि के योग है तथा स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी.
मकर : आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा. इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.
कुंभ : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. मानसिक सुस्ती आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.
मीन : शनिवार आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी.
https://UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी, शुभम ने किया टॉप











