আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : ग्रहण काल में सूर्य और शनि मंत्रों का करें जाप, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: December 4, 2021
---Advertisement---

आज मार्गशीर्ष महिने की पितृअमावस्या है. आज के दिन खग्रास सूर्यग्रहण होगा, परंन्तु भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा. इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा. आज मेष राशि बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे. वृष राशि वाले मन को शांति रखें तो अच्छा रहेगा. मिथुन राशि वाले आज का दिन सकारात्मक तरीके से बिताएंगे. सिंह वाले रुढ़िवादी सोच से आगे बढ़ेंगे. कन्या वालों को तनाव कम होगा. मकर वाले निगिटेविटी से दूर रहें तो अच्छा रहेगा. वृश्चिक वाले जीवन को नई दिशा दे सकते हैं. धनु राशि वालों को मान-सम्मान बढ़ेगा. जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार..

ॐ सूर्याय नमः 4 दिसम्बर शनिवार

मार्गशीर्ष अगहन सर्वपितृ अमावस्या

मेष : भाग्य आपके साथ है. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन का निवेश होगा.

वृषभ : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करे.

https://बलौदाबाजार, बिलासपुर, गरियाबंद समेत 5 जिलों के एसपी बदले

मिथुन : नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत आज होगी. संतान कोई ऐसा सराहनीय काम करेगी, जिससे आपको गर्व होगा. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा.

कर्क : काफी लोगों से वार्तालाप होगा. मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है.  वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आपका भाग्य अच्छा रहेगा.

सिंह : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनंद लेंगे. धन का निवेश करने के लिए दिन उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन निवेश कर सकते हैं. दिन शुभ रहेगा.

कन्या : चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.

तुला : घूमने-फिरने के लिए घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. परिवार में संपन्न मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे.

https://किसान के पट्टे पर समिति अध्यक्ष ने खपाने भेजा था 175 कट्टा धान, जब्त

वृश्चिक : सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है. इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी न होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा.

धनु : कारोबार में वृद्धि के योग हैं और स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा. आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. धन का निवेश शुभ रहेगा.

मकर : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.

कुंभ : भाग्य आपका साथ देगा. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. दिन अच्छा बीतेगा और शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा.

मीन : छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय तथा धन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें.

https://15 दिनों में दूसरी बार गांजर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now