আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शिव कृपा से ग्रहों का मिलेगा साथ, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: January 24, 2022
---Advertisement---

आज के दिन मकर राशि वाले लोगों के दिन की शुरुआत नई उम्मीद के साथ होगी. वहीं कन्या राशि वाले व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. वृषभ राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिलेगी. मीन राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. वृश्चिक राशि वाले लोगों को आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. कुंभ राशि वाले लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें. सिंह राशि वाले लोगों को दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. वहीं तुला राशि वालों को किसी पर ज्यादा भरोसा करना तनाव दे सकता है. जानें कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 24 जनवरी सोमवार

माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी एवं सप्तमी तिथि

मेष : घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. साथ ही कोर्ट और कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा आप समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे.

वृषभ : आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. साथ ही छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे. काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी.

https://छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज की कार्यकारिणी का विस्तार

मिथुन : खुद के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. इसके अलावा आपकी इनकम अच्छी रहेगी. जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों पर ध्यान ना दें.

कर्क : आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है. सोमवार का दिन प्रॉपर्टी डीलर के लिए ज्यादा फायदेमंद है. साथ ही जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करें.

सिंह : आप दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. आपकी अधिकारियों से खास पहचान बनेगी.  दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आप अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं. किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. आप जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे.

कन्या : आप ढेर सारी बातचीत करेंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा. जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें. इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. इसके साथ ही वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने पर सभी आपकी तारीफ करेंगे.

तुला : दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. इस सोमवार आपके मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. इसके अलावा छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी. किसी पर ज्यादा भरोसा करना आपको तनाव दे सकता है.

https://भारत में कम्युनिटी स्प्रेड के स्तर पर पहुंचा ओमिक्रॉन : INSACOG

वृश्चिक : आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश ना करें और सतर्क रहें. पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. साथ ही विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी.

धनु : आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें. इस समय में अपनी किसी हॉबी या हुनर को निखारने का प्रयास करें. आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे. आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा. आपको दुकान से संबंधित चिंता रहेगी.

मकर : नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा. रियल एस्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं. इसके अलावा व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले आप वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. इस सोमवार घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है.

कुंभ : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. साथ ही अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है.

मीन : आपका सोमवार का दिन उत्तम रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. साथ ही इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. इसके अलावा सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

https://पीएम मोदी ने किया नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now