আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : ईर्ष्यालु व्यक्तियों से रहे सावधान, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 20, 2022
---Advertisement---

आज सिंह राशि वाले लोग डेटा सिक्योरिटी पर पैनी निगाह रखें. वहीं तुला राशि वाले अभिभावक अपने बच्चों के साथ घुले मिलें. मकर राशि वाले लोग धैर्य से काम लें. वहीं मीन राशि वाले लोग अपने कामों के बूते अपने बॉस से तारीफ बटोर सकते हैं. वृश्चिक राशि वाले लोग सोने चांदी के व्यापारियों की कीमतों के उतार-चढ़ाव को लेकर कुछ परेशान होंगे.

ॐ सूर्याय नमः 20 मई शुक्रवार

ज्येष्ठ कृष्णपक्ष पंचमी 17:19 तक

मेष :  आज का दिन आपके लिए नॉलेज गेन करने का है. कैरियर के क्षेत्र में अपनी कमियों को पहचानिए और उन्हें दूर करने का प्रयास कीजिए. व्यापारी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो प्लान के अनुसार जाइए, टालना ठीक नहीं होगा. युवा वर्ग मिलने वाली चुनौतियों को लेकर सजग रहें. चुनौतियां तो आती ही रहेंगी, आप समाधान तलाशते हुए आगे बढ़ते जाएं. जीवन साथी की बातों को महत्व दें, उन्हें नजरअंदाज न करें. क्रोध व चिड़चिड़ापन आपके स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है, दोनों ही चीजें नुकसानदेह हैं इसलिए आप इन पर नियंत्रण करें. सामाजिक कार्यों को बनाने के लिए विनम्र स्वभाव रखें, वैसे भी विनम्रता ऐसा गुण है जिससे लोग स्वतः आकर्षित होते हैं.

वृषभ :  इस राशि के सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. ट्रांसफर लिस्ट तैयार हो चुकी है. व्यापारी अधिक लाभ कमाने के लिए किसी अपने के साथ धोखाधड़ी न करें, गलत रास्ता अपनाना उचित नहीं है. सैन्य विभाग करियर में प्रयास करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. परिवार में अपनों के बीच एकता दूसरों के सामने मजबूती प्रदान करेगी इसलिए परिवार की एकता हर हाल में बनाए रखें. रोग से पीड़ित लोग मन में नकारात्मक विचार न लाएं. ऐसे विचार आ रहे हों तो मेडिटेशन करें, आराम मिलेगा. सकारात्मक रहें. अपने से बड़ी उम्र के मित्रों से संपर्क बनाए रखना होगा.

https://दीवार तोड़कर घुसी स्कार्पियो ने आंगन में सो रहे दंपति को कुचला, पति की मौत; पत्नी और ड्राइवर गंभीर

मिथुन : ऑफिस में बहुत समझ बूझ कर काम करें. गलतियों को देखते हुए आपका काम किसी और को सौंपा जा सकता है. फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के क्षेत्र में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. नए ग्राहकों के जुड़ने से आपका कमीशन बढ़ना भी तय है. युवाओं को मित्रों के बीच बैठने में दायरे में रहकर ही मजाक करना चाहिए, सीमा से बाहर जाने पर दिक्कत हो सकती है. परिवार में खुशियों को बढ़ावा देने का काम करें. घर के छोटे-छोटे कार्यक्रमों को भी उत्सव के रूप में धूमधाम से सबके साथ मिलकर मनाएं. खानपान में बदलाव और मौसम का बदलाव आपके स्वास्थ्य में गिरावट करेगा, इसलिए बदलते मौसम में खानपान संतुलित रखें.

कर्क : आज आपको किसी नए स्थान पर कंपनी को रिप्रेजेंट करना पड़ सकता है, अच्छे से तैयारी करके जानी चाहिए ताकि कंपनी के बारे में ठीक से बता सकें. कपड़े के कारोबारी ग्राहकों की पसंद और नापसंद का ध्यान रखकर ही अपने यहां माल का स्टॉक करें. जो माल ज्यादा बिकता है, वही रखें. युवा मां से अपने दिल की बात को शेयर करें, वे प्रसन्न भी होंगी और उचित मार्ग का सुझाव भी देंगी. परिवार में संतान के विवाह को लेकर चिंतन रहेगा, संतानें विवाह योग्य हों तो इस दिशा में चिंतन करना स्वाभाविक है. आज आप शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस करेंगे. अधिक काम करने के बजाय रेस्ट करें और कुछ ताकत वाले ड्रिंक्स लें. आपको धार्मिक विचारों और ईश्वर के प्रति आस्था को बढ़ावा देना चाहिए, किसी देवस्थान पर जाकर भगवान की पूजा आराधना करें.

सिंह : आप अपने ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करते हैं तो डेटा सिक्योरिटी पर पैनी निगाह रखें. आपकी एक भूल बड़ा नुकसान करा सकती है. कारोबार की समस्या बढ़ने पर धैर्य रखना ही फायदेमंद साबित होगा. धैर्य से बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान मिल जाता है. युवाओं को आज पुराने मित्रों से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव होगा. पुराने मित्रों में जो अपनापन होता है, वह नए लोगों में नहीं मिलता. घर के पेंडिंग काम बढ़ गए हैं तो उनकी सूची बना लें और प्रायोरिटी के आधार पर खत्म करते रहें. आंखों की सेहत ठीक रखनी है तो देर तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल न करें. यदि जरूरी है तो बीच बीच में आंख के व्यायाम करें. आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिख रही है, नया वाहन आने वाला है. वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं.

कन्या : आज आपको अपने काम को पूरा करने के लिए सजगता का उपयोग करना चाहिए. सजगता के साथ ही काम करते चलें, काम पूरा हो जाएगा. होटल और रेस्टोरेंट के कारोबारी अच्छा लाभ कमाएंगे, उनके पास बड़ी पार्टियों के ऑर्डर आ सकते हैं. युवाओं को कार्य न बनने की स्थिति में मित्रों से मदद मिलेगी. मित्रों के सहयोग से आपका काम बनने लगेगा. आज पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा. ऐसे अवसरों का हर हाल में उपयोग करना चाहिए. सरवाइकल के मरीजों को आज अलर्ट रहना है, उन्हें गर्दन झुका कर कोई काम नहीं करना चाहिए. पुरानी योजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप और भी उत्साह के साथ काम करेंगे.

तुला : आज आपके पास काम अधिक है तो काम के लिए पूरा दिन भाग-दौड़ करनी पड़ेगी, काम तो खत्म करना ही होगा. खुदरा व्यापारियों के यहां आज ग्राहकों की आवाजाही अच्छी रहने वाली है, उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. युवाओं के साथ आज लक काम कर रहा है, जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आप सफल होते नजर आ रहे हैं. अभिभावक बच्चों के साथ घुले मिलें, कोई इनडोर गेम खेल कर उनकी खुशियों को बढ़ाने का काम करें. सेहत ठीक रखनी है तो फाइबर युक्त भोजन को अधिक महत्व दें, इससे कॉन्स्टिपेशन कंट्रोल में रहेगा तो रोग दूर रहेंगे. क्षमता से अधिक मेहनत कर रहे हैं तो फिर परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है. निश्चित मानिए कि ये मेहनत आपको लाभ देकर ही जाएगी.

https://किसान ने बताया- वे पत्नी के साथ रातभर दो शिफ्ट में टॉर्च लेकर रखते हैं गोबर पर नजर

वृश्चिक : ऑफिस में कठिन कामों में अभ्यास और अधीनस्थों का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इसका उपयोग कीजिए. सोने-चांदी के व्यापारी आज कीमतों के उतार-चढ़ाव को लेकर कुछ परेशान नजर आएंगे. कारोबार में ऐसा अक्सर होता है. युवा वर्ग बेवजह दूसरों के विवादों में अपनी टांग न अड़ाएं, उन्हीं मामलों में पड़ें जो बहुत जरूरी हों अन्यथा मुश्किल हो सकती है. परिवार में कुछ बातों को लेकर तनातनी की आशंका है. ऐसी स्थितियों को एवाइड करने में ही भलाई है. अस्थमा रोगी अचानक बीमार पड़ सकते हैं, ऐसे में सचेत रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें. कर्म तो करना ही चाहिए किंतु कर्म के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, यह भी जरूरी है.

धनु : जो लोग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं उनकी पदोन्नति का योग है. उनका नाम पदोन्नति की सूची में आ सकता है. जो लोग स्क्रैप से संबंधित कारोबार करते हैं उन्हें व्यापार में आज बड़े मुनाफे की उम्मीद है. हो सकता है खरीदे हुए स्क्रैप की कीमत ही बढ़ जाए. युवाओं ने जो अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ रखी है, उसे पूरा करें. इसके साथ ही रुचिकर कार्य को भी महत्व देने का समय आ चुका है. परिवार में सभी सदस्यों का आपसी तालमेल घर के माहौल को हल्का करेगा. हमेशा ऐसा ही माहौल बनाने का प्रयास कीजिए. सेहत में गिरावट करने वाली चीजों से परहेज करें क्योंकि सेहत में गिरावट तो तेजी से होती है किंतु रिकवरी धीरे-धीरे हो पाती है. मानसिक उलझनों से बचने के लिए सत्संग करें, आसपास कहीं कथा प्रवचन हो रहा हो तो वहां जाएं नहीं तो घर पर ही भजन कीर्तन करें.

मकर : मकर राशि के लोगों का ऑफिशियल कार्य बनने में आज कुछ समय लग सकता है. प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, धैर्य से काम लें. कारोबारियों को पैतृक व्यापार को अपडेट करने पर भी गौर करना होगा. कारोबार में नए जमाने के अनुसार बदलाव तो करना ही होगा. युवा मेहनत से पीछे न हटें और अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाकर काम को पूरा करें. परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है. संतान की हर छोटी-छोटी गलती पर उसे न डांटें बल्कि कुछ बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें जैसे कि आपने कुछ देखा ही नहीं. जो लोग बीमार हैं उन्हें अब स्वास्थ्य में आराम मिलेगा लेकिन पूरा परहेज करें और लापरवाही बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए. आपकी संगति में जो लोग नकारात्मक सोच वाले हैं, उनका त्याग करना ही श्रेयस्कर होगा कहीं उनका प्रभाव आप पर न पड़ने लगे.

कुंभ : आपके वरिष्ठ अधिकारी नाराज न हों इसलिए आज कुछ अधिक अलर्ट रहने की सलाह है. अपना काम सूझबूझ के साथ करें. कारोबार में नए बदलाव के लिए अनुभवी एवं वरिष्ठजनों से विचार विमर्श करते रहें. ठोस प्लानिंग बनाने के बाद काम शुरू करें. युवा काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति को ठीक करें. काल करे सो आज कर, आज करे सो अब को हमेशा ध्यान में रखें. परिवार में यदि कोई बीमार था तो अब उसे आराम मिलेगा. यह बीमार के साथ ही अन्य लोगों के लिए सुखद होगा. देर तक सोते हैं तो यह आदत ठीक कर लें, समय से उठने वाले लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है. लोगों से मिलना जुलना बहुत जरूरी है, इसके लिए कुछ देर घर से बाहर निकलें और नए दोस्त बनाते रहें.

मीन : आज आप अपने कामों के बूते अपने बॉस से तारीफ बटोर सकते हैं, यह उनकी गुड बुक्स में आने का समय है. कारोबार में सफलता पानी है तो आपको अपने अधीनस्थों के साथ लगना होगा, तभी काम में आसानी से सफलता मिल सकेगी. युवाओं को शांति के साथ अपने वरिष्ठों की राय को मानना चाहिए. रोष में आकर न कोई बात कहें और न ही कोई काम करें. मकान व जमीन को खरीदने-बेचने का यही सही समय है. अच्छी कीमत मिल रही है तो बेच देना चाहिए और परते के रेट हैं तो खरीद लें. हृदय रोगियों को अपनी दैनिक दिनचर्या अच्छी रखते हुए चिंता मुक्त रहना चाहिए. भ्रम की स्थिति में किसी नजदीकी से सहयोग प्राप्त होगा, कुल मिलाकर भ्रम की स्थिति से दूर रहें.

https://34 साल पुराने रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now