আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : किसी जरूरतमंद के सहायक बनें शुभ होगा दिन, जानिए क्या कहती हैं ग्रह दशाएं

Published on: June 30, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग बन रहा है. इस शुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 30 जून बुधवार

आषाढ़ कृष्ण षष्ष्ठी 13:23 तक

मेष : सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी न होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा.

वृषभ : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. जून महीने के आखिरी दिन विदेश यात्रा का आनंद लेंगे. कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव हैं. धन का निवेश करने के लिए बुधवार का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं.

http://जंगल में चल रही महुआ शराब की फैक्ट्री में छापा, 250 लीटर के साथ 4 गिरफ्तार

मिथुन : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.

कर्क : चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.

सिंह : नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत होगी. आपके दिन की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे.

कन्या : भाग्य आपका साथ देगा. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और हर तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. कार्य क्षेत्र में धन लाभ होगा.

तुला : काफी लोगों से आपकी वार्तालाप होगी, मधुर संबंध बनेंगे. कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं, किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

http://अग्रवाल नर्सिंग होम में हुआ कैंसर ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

वृश्चिक : कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी. बुधवार को भाग्य का साथ मिलनेवाला है. मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे.

धनु : भाग्य आपके साथ है, परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन का निवेश होगा.

मकर : घूमने-फिरने के लिए घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. आप पर मौसम की मार पड़ सकती है. स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा.

कुंभ : छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय तथा धन के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं.

मीन : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा तथा आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें.

http://वैक्सीनेशन कार्ड में सिंहदेव को बताया मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने बीएमओ को हटाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now