आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज दोपहर 2:47 तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. चित्रा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. बुधवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला राशि में आ चुका है. इसका असर भी सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 7 जनवरी गुरुवार
पौष कृष्ण नवमी ऋतु-शिशिर
मेष : ऐश्वर्य पर व्यय होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा.
वृष : विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. धैर्य रखें.
http://जांच करने पहुंची टीम समेत 50 ग्रामीणों को जलाने का प्रयास, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
मिथुन : कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. पीठ पीछे बुराई न करें. शुभ समय.
कर्क : भागदौड़ अधिक रहेगी. भाइयों से मतभेद हो सकता है. प्रतिकूलता रहेगी. जमानत के कार्य टालें.
सिंह : प्रयास सफल रहेंगी. झंझटों में न पड़ें. कार्य की बेहतरी के साथ उत्साह बना रहेगा. काम में मन लगेगा.
कन्या : धनागम होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज का काम आज ही करें. दूसरों से अपेक्षा न करें. शुभ समय.
तुला : कर्ज में कमी, पूंजी में इजाफा होगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. जमानत के कार्य बिलकुल न करें.
http://नाबालिग पुत्र द्वारा पिता की टंगिया मारकर हत्या, गिरफ्तार
वृश्चिक : आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा. मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.
धनु : थकान रहेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. शत्रु परास्त होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. जोखिम के कार्य टालें.
मकर : नए काम में सोच-समझकर हाथ डालें. भाइयों से मतभेद हो सकते हैं. हंसी-मजाक भारी पड़ सकती है.
कुंभ : रुकते काम बनेंगे, मार्गदर्शन प्राप्त होगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. आनंद होगा.
मीन : सुख-शांति बनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी. सौभाग्य वृद्धि होगी.
http://चाणक्य नीति : इन लोगों के पास सदा रहता है पैसा, नहीं होती है कोई कमी











