আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शुभ योग लेकर आया है दिन, जानिए भविष्यफल

Published on: March 9, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है. सूर्योदय से ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग आज बन रहा है. सोमवार की रात से चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में आ चुका है. मकर राशि में पहले से ही शनि स्थित है, चंद्रमा और शनि के एक ही राशि में होने से विष नाम का अशुभ योग भी आज रहेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 9 मार्च मंगलवार
फाल्गुन कृष्ण एकादशी 3:02 तक

मेष : कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा.

वृष : हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. चिंता, तनाव रहेंगे. व्यापार ठीक चलेगा.

http://डीईओ को आदेश- 3 दिवस के अंदर स्कूल सूचना प्रदान करें, अन्यथा मान्यता समाप्त करने कार्रवाई करें

मिथुन : बिगड़े काम बन सकते है. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. व्यस्तता रहेगी. थकान रहेगी. लाभ होगा.

कर्क : प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.  जोखिम के कार्य टालें.

सिंह : खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें.

कन्या : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. पुराने दोस्त मिलेंगे.

तुला : लाभ होने की संभावना है. विवाद में विजय प्राप्त होगी. स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा. नया कार्य मिल सकता है.

http://सहायक प्राध्यापक के लिए 31 से साक्षात्कार, दस्तावेजों का सत्यापन एक दिन पूर्व

वृश्चिक : कमजोरी तथा अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें. बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा.

धनु : भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें. कार्यभार रहेगा, लाभ होगा. स्वास्थ्यगत लापरवाही न करें.

मकर : विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. प्रमाद न करें.

कुंभ : कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. रुके काम बनेंगे. घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे.

मीन : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. स्थिति अनुकूल बनेगी.

http://रेस्ट हाउस कर्मी की खड़ी बाइक पर अज्ञात ने लगाई आग, जुर्म दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now