आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. पुष्य नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग आज बना रहेगा. सोमवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में आ चुका है. मंगलवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 20 अप्रैल मंगलवार
चैत्र शुक्ल नवरात्र महाअष्टमी-व्रत
मेष : दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. कलह-दुर्घटनादि से हानि के योग हैं. व्यापार, नौकरी व निवेश से लाभ होगा.
वृष : निवेशादि लाभ देंगे. परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता के योग हैं. मनोमालिन्य होगा. निर्णय लेने में दुविधा होगी.
http://तात्कालिक आवश्यकतानुसार कलेक्टर खरीद सकेंगे रेमडेसिविर और जीवन रक्षक दवाईयां
मिथुन : शारीरिक कष्ट, व्यय बढ़ने से कष्ट हो सकता है. जोखिम वाले कार्य न करें. पारिवारिक चिंता से उत्तेजना बढ़ेगी.
कर्क : रुका धन वापस आएगा. पराक्रम से निवेश, व्यापार, नौकरी, परीक्षा में सफलता मिलेगी. ऋण लेना पड़ सकता है.
सिंह : नई योजनाएं लागू होंगी. पराक्रम वृद्धि होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी.
कन्या : निवेश व नौकरी में सफलता मिलने से राजकार्य बनने से उत्साह बढ़ेगा. व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.
तुला : विवाद से दूर रहें. वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. शत्रु सक्रिय रहेंगे, धीरज रखें. पूँजी निवेश में लाभ होगा.
http://IPL 2021 : CSK ने RR को 45 रनों से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
वृश्चिक : प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. निवेशादि लाभ देंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्य में सफलता मिलेगी.
धनु : संपत्ति के कार्य से लाभ होगा. निवेश व नौकरी में सफलता मिलेगी. परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता के योग हैं.
मकर : पराक्रम से लाभ होगा. निवेशादि से लाभ होगा. बौद्धिक कार्य में सफलता होगी. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा.
कुंभ : विवाद व दुर्घटना से हानि हो सकती है. जोखिम वाले कार्य टालें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कार्ययोजना पर अमल जरूरी है.
मीन : प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. नवीन अनुबंध के कारण लाभ में वृद्धि होगी.
http://इस जिलें में 29 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, फल-सब्जी-राशन सशर्त ठेले में बेचने की अनुमति











