আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शिवजी का अभिषेक कच्चे दूध और शहद से करें, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: July 19, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. विशाखा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. विशाखा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है. दोपहर लगभग 3 बजे चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है. चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा. इस अशुभ योग का किस राशि पर कैसा असर होगा, जानिए..

ॐ सूर्याय नमः 19 जुलाई सोमवार

आषाढ़ शुक्ल दशमी रथ-पुनर्यात्रा

मेष : आगे बढ़ने के लिए सोमवार का दिन आपके लिए बेस्ट है. आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है. नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकता है.

वृषभ : आपका दिन उत्तम रहने वाला है. आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि इनकम में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए. मनचाही प्रगति ना होने की वजह से नाराजगी रह सकती है. परिवार में सुखद स्थितियां निर्मित होगी.

http://धवन की कप्तानी पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

मिथुन : आंपके लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. महिला वर्ग से आपको लाभ होगा. कारोबारी विस्तार का मन बनेगा. अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल राह आसान होगी.

कर्क : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. रुपए-पैसे का लेन-देन के लिए समय बहुत अच्छा है, फायदा होगा.

सिंह : सोमवार का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी एकाग्रता चरम पर होगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं. रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी.

कन्या : आपके लिए भी सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. अगर आप जरूरतमंद की मदद करते हैं तो आपके प्रगति के रास्ते खुलेंगे. हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे. कारोबारी लोगों को किसी डील के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है.

तुला : अपने दायरे को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए यह आपके लिए लाभदायक होगा. इस समय निवेश संबंधी कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें. कामों में आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा.

http://नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

वृश्चिक : दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा. यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें. परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. राजकीय मामले सुलझेंगे.

धनु : सोमवार का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है. काम को लेकर आपका कॉन्फिडेंस बहुत शानदार रहेगा. यह वह समय है जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है. परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं.

मकर : आपके लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. आप सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे. बिजनेस में फाइनेंस संबंधी काम को अधिक महत्व दें. अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. भागदौड़ कर किसी भी क्षेत्र में काम निकलवा लेंगे.

कुंभ : सोमवार का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं. फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा. आजीविका के साधनों में परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.

मीन : सोमवार का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे. अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी. कार्य क्षेत्र में आपको बॉस का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

http://शर्मनाक : महिला को पीटकर उसकी छाती पर बैठ गया दरोगा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now