आज सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 12.07 तक रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. वहीं चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में आ जाएगा. इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय मनः 4 दिसम्बर शुक्रवार
मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी रात्रि 8:03 तक
मेष : क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा. स्वास्थ्य पर खर्च होगा.
वृष : पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. दूसरे के काम में दखल न दें.
http://‘आदिवासी बालाएं अनाचार की शिकार हो रही हैं, इधर राज्यमंत्री बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे’
मिथुन : संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता रहेगी. आय में वृद्धि होगी.
कर्क : मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर अनुकूलता होगी. धनहानि हो सकती है.
सिंह : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
कन्या : कार्य में रुकावट आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है.
तुला : अज्ञात भय व चिंता रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी.
http://Nissan Magnite भारत में लॉन्च, कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू
वृश्चिक : प्रयास सफल रहेंगे, समस्याएं दूर होंगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.
धनु : जल्दबाजी, चोट व दुर्घटना से बचें. लाभ के अवसर आएंगे. घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी. वस्तुएं संभालकर रखें.
मकर : उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें.
कुंभ : कार्यप्रणाली में सुधार, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. निवेश शुभ, सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.
मीन : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवसाय में कमी, नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. चिंता रहेगी.
http://उपार्जित धान का समय पर हो कस्टम मिलिंग : सीएम भूपेश











