আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आज से शुरू होंगे सभी मांगलिक कार्य, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 14, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 7.32 तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. रविवार को दोपहर में लगभग 1.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 14 नवम्बर रविवार

कार्तिक शुक्ल देवऊठनी एकादशी

मेष : दिन की शुरुआत अच्छी होनेवाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.

वृषभ : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुत्फ उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

https://पूर्व विधायक आरके राय 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

मिथुन : कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है. भाग्य आपका साथ देगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

कर्क : आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे. नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होगी. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा.

सिंह : आप का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.

कन्या : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

तुला : भाग्य आपके साथ है, आप मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

https://कंगना बोलीं- कोई बताए 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई? मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी

वृश्चिक : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.

धनु : कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा. आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

मकर : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी. आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

कुंभ : आपका दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की सीनियर्स प्रशंसा करेंगे.

मीन : आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा. इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाली कठिन स्थितियों का डटकर सामना करे. दिन उत्साह से भरा रहेगा. मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे.

https://प्रचार-प्रसार के अभाव में बिहान मेला फ्लॉप, पूरी नहीं हो पाई शासन की मंशा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now