আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पावन कार्तिक मास के प्रथम दिन बने हैं 3 शुभ योग, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 21, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सूर्योदय आश्विनी नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 3.49 तक रहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले आश्विनी नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग भी पूरे दिन तक रहेगा. इन तीनों शुभ योगों का असर सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 21 अक्टूबर गुरुवार

कार्तिक कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि

मेष : आप आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. बिजनेस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं. कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. ससुराल के लोगों से बातचीत होगी.

वृषभ : आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे. किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.

https://श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में 10.20 रुपए की पैरासीटामाल टेबलेट 3.88 रुपए में, ओआरएस और मल्टीविटामिन सिरप में भी भारी छूट

मिथुन : आप को चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है. कई दिनों से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें गुरुवार को खत्म करें. आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है. घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है.

कर्क : गुरुवार का दिन महिलाओं के लिए शुभ रहेगा. सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा. आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अटके काम में गति आने से लाभ होगा. खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.

सिंह : आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें. व्यापारिक दृष्टिकोण से सब कुछ ठीक चलेगा. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है.

कन्या : आपको शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा.

तुला : आप नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं. धन में बढ़ोत्तरी हो सकती है. गुरुवार को किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना होगा. गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का एहसास होगा.

https://नाबालिग से पहले किया गैंगरेप, फिर पहाड़ से दे दिया धक्का

वृश्चिक : आपको गुरुवार को सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी. अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने और उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं.

धनु : आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें.

मकर : आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी.

कुंभ : आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे. कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे. नए काम में कुछ बाधा आ सकती है.

मीन : आप हर किसी की बात सुनने की कोशिश करेंगे. नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राहें आसान होगी. भूमि और संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा.

https://रेलवे स्टेशन पर लड़की ने किया ‘सात समंदर पार’ गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now