আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बने हैं 3 शुभ-योग, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: August 30, 2021
---Advertisement---

आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में हुआ, जो सुबह 6.22 तक रहा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 30 अगस्त सोमवार

भाद्रपद कृष्णपक्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मेष : सोमवार को आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी. आपका दिन पारिवारिक सुख के साथ व्यतीत होगा. कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. घर पर मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

वृषभ : आपका दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति बनी रहेगी. नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए सोमवार का दिन अच्छा है. भाग्य का साथ मिलने वाला है. नौकरी में आने वाली परेशानियां खत्म होंगी. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा.

http://प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क खून जांच और मिलेगी दवाईयां

मिथुन : आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा. अपनी मधुर वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे. धन का निवेश फलदायी रहेगा. सोमवार को चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

कर्क : दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा. आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे. पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

सिंह : आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. कामकाज में लाभदायक स्थिति बनेगी. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. सोमवार को कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे.

कन्या : सोमवार को आप अपनी चालाकी के साथ काम को अंजाम देंगे. लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा. छात्रों का दिन अच्छा व्यतीत होगा, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने वाला है. माता-पिता का सुख अच्छा मिलने वाला है. दिन अच्छा व्यतीत होगा.

तुला : दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी. परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा. सोमवार का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें.

http://यात्री किराया में 40% की बढ़ोतरी की मांग पर 25% बढ़ोतरी की सहमति

वृश्चिक : आपके लिए सोमवार शुभ रहेगा. आपकी सभी योजनाएं सफल रहेंगी. धन संचय के लिए भी दिन अच्छा है. दिन ढलते-ढलते स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होंगी. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी.

धनु : मांगलिक कार्य घर के माहौल को खुशनुमा बनाएंगे. किसी खास व्यक्ति से सोमवार को मुलाकात होगी. अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में आप अग्रणी रहेंगे. पूरा दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा.

मकर : आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी. मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. दिन अच्छा व्यतीत होगा. सोमवार को आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे.

कुंभ : दिन की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा. भाई-बन्धु तथा मित्रों के साथ सोमवार को अधिक समय व्यतीत करेंगे. ईश्वर की आराधना करें, मानसिक शांति अवश्य मिलेगी. छात्रों का ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित होगा.

मीन : भाग्य आपके साथ है. कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी. मेहमानों पर धन खर्च होगा. नए मेहमान के आगमन से दिन खुशनुमा बना रहेगा. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

http://सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, सूखा प्रभावित किसानों को सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now