আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानिए इन शुभ योगों का किस राशि पर कैसा असर होगा

Published on: July 2, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. रेवती नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. इन 3 शुभ योगों का किस राशि पर कैसा असर होगा, जानिए..

ॐ सूर्याय नमः 2 जुलाई शुक्रवार

आषाढ़ कृष्ण अष्टमी दोपहर 3:32 तक

मेष : भाग्य आपके साथ है. आप किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

वृषभ : मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुत्फ उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा. दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे.

http://पैथोलॉजी विशेषज्ञ एवं प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक निलंबित

मिथुन : आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे. नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

कर्क : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख आपके लिए समय बहुत शुभ है. आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे. मानसिक शांति मिलेगी. दिन पारिवारिक सुख के साथ व्यतीत होगा.

सिंह : आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें. आप अपनी चालाकी के साथ आज काम को अंजाम देंगे.

कन्या : आपके लिए शुक्रवार को दिन यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

तुला : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. कार्य क्षेत्र में धन लाभ होगा.

http://परिवहन विभाग में अधिकारियों और निरीक्षकों का स्थानांतरण

वृश्चिक : कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

धनु : आपको कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. परिवार में संपन्न मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा. अपनी मधुर वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे.

मकर : आपका दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. दिन की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा.

कुंभ : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

मीन : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. आपके दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है.

http://अंचलवासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में महानगर स्तर की सुविधाएं मिल पाएंगी : डॉ अग्रवाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now