আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : हरियाली तीज पर बने हैं 2 शुभ योग, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: August 11, 2021
---Advertisement---

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इसे हरियाली तीज व मधुश्रवा तीज कहते हैं. साथ ही इस दिन स्वर्ण गौरी व्रत भी किया जाता है. सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 10.36 तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से स्थिर तथा उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 11 अगस्त बुधवार

सावन शुक्ल तृतीया हरियाली तीज

मेष : कामकाज में अच्छी सफलता मिलने वाली है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से हासिल होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आप अपने बलबूते पर कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे.

वृषभ : चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने हर काम को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी.

http://नासा की रिपोर्ट, ग्लेशियर पिघलने से 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे भारत के 12 शहर

मिथुन : बेवजह किसी से मन-मुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाएं तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी और व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

कर्क : आपका भाग्य अच्छा रहेगा और अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. आज का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा.

सिंह : कामकाज के लिए बेहतर दिन रहेगा. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में उम्मीद से ज्यादा सफलता जरूर प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों और बड़े-बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

तुला : आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलनेवाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ हासिल होगा. बुधवार आपके स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

http://SC ने भाजपा-कांग्रेस समेत 10 पार्टियों पर लगाया 5 लाख तक जुर्माना

वृश्चिक : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा.

धनु : आपके दिन की शुरुआत लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखें.

मकर : आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का साथ भी अच्छा मिलेगा.

कुंभ : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

मीन : अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. दिन की शुरुआत अच्छी ख़बर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं.

http://5 हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल, तहसीलदार और पटवारी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now