আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SA सीरीज से हुड्डा-पांड्या बाहर, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Published on: September 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के विस्फोटक ऑलराउंडर दीपक हुड्डा कमर की चोट के चलते साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए हैं. दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है. वहीं, हार्दिक पांड्या की जगह शहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए गए उमेश यादव साउथ अफ्रीकी सीरीज का हिस्सा होंगे. गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 सितंबर को खेला जाएगा. दूसरा टी20 गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 2 अक्टूबर और तीसरा मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 4 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीनों मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे.

https://अकाउंटेंट को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, शहबाज अहमद.

https://फेक न्यूज फैलाने वाले 10 Youtube चैनलों के 45 वीडियो ब्लॉक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now