नई दिल्ली. सिंगर यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘सईयां जी’ रिलीज हो गया है. इस वीडियो में हनी सिंह के साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा नजर आ रही हैं. गाने को यो यो के साथ नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है. गाने के वीडियो ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. टी-सीरीज के बैनर तले यह गाना तैयार किया गया है. फैन्स को नुसरत भरूचा और हनी सिंह की जोड़ी खूब काफी पसंद आ रही है. नुसरत भरुचा का अंदाज़ लोगों को खूब लुभा रहा है. नुसरत भरुचा को आवाज दी है, नेहा कक्कड़ ने जो पहले भी हनी सिंह के साथ गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं.
http://रेणुका पंवार का नया गाना मचा रहा धमाल, वीडियो देख भूल जाएंगे सपना चौधरी का डांस
बता दें कि यो यो हनी सिंह इससे पहले भी का ‘फर्स्ट किस’ और ‘जिंगल बेल’ सॉन्ग हाल ही में रिलीज कर चुके हैं. वहीं नुसरत भरुचा की लास्ट रिलीज फिल्म ‘छलांग’ को काफी वाहवाही मिली थी. इस फिल्म में नुसरत एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं. फिल्म में दोनों की जोड़ी को भी काफी सराहा गया था. खासकर फिल्म का सॉन्ग केयर नी करदा भी लोगों को काफी पसंद आया था. इसके अलावा नुसरत भरुचा जल्द ही फिल्म ‘छोरी’ में भी नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. देखिए गाना-
http://हिना खान ने देसी अवतार में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, हो रही वायरल










