नई दिल्ली. होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी न्यू जनरेशन एक्टिवा 6G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड और डीलक्स वैरिएंट में लॉन्च किया है. स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 63,912 रुपए और डीलक्स की एक्स-शोरूम कीमत 65,412 रुपए है. नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है. इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है. होंडा Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है. होंडा का दावा है कि Activa 6G में Activa 5G की तुलना में 10 फीसदी अधिक माइलेज मिलेगा.
http://पूर्व कांग्रेस नेता की लापता बेटी का शव बरामद, विवाद पर प्रेमी ने की थी हत्या
पुराने मॉडल की तुलना में नए Activa 6G में नया फ्रंट ऐप्रन दिया गया है. इसमें एलईडी हेडलैंप के साथ ही पीछे की तरफ भी कुछ बदलाव किए गए हैं. इसके साइड पैनल पर भी हल्के बदलाव किए गए हैं. यह स्कूटर 6 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है. नए Activa 6G में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. इसमें रिमोट हैच ओपनिंग, मल्टी फंक्शन-की के साथ ही अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं. नए स्कूटर में नया साइलेंट-स्टार्ट ACG मोटर दिया गया है, जो कंपनी ने पहली बार पिछले साल लॉन्च हुए ऐक्टिवा 125 में दिया था. पुराने मॉडल की तुलना में नए Activa 6G की सीट लंबी है और वीलबेस भी बड़ा है.










