আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Honda Activa 125 Premium Edition लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: December 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Honda Activa 125 Premium Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. एक्टिवा 125 प्रीमियम एडीशन 2 ड्यूल कलर विकल्पों पर्ल अमेजिंग व्हाईट और मैट मैग्नीफिसेन्ट कॉपर मैटेलिक तथा मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक और मैट अर्ल सिल्वर मैटेलिक में उपलब्ध है. दिल्ली में इसके ड्रम एलॉय की एक्स-शोरूम कीमत 78,725 रुपए और डिस्क वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 82,280 रुपए है. फ्रंट कवर से लेकर साइड पैनल तक एक्टिवा125 प्रीमियम एडीशन का ड्यूल टोन बॉडी कलर इसके शानदार स्टाइल और भव्य लुक में इजाफा करता है. अपने नए अवतार के साथ सड़क पर आकर्षक दिखने वाला यह प्रीमियम एडीशन ब्लैक इंजन और ब्लैक फ्रंट सस्पेंशन के साथ आता है.

https://नर्स ने प्रेमी को वीडियो कॉल कर सैनिटाइजर पीया, फिर फांसी के फंदे से झूल गई

खूबसूरती से डिजाइन किए गए एलईडी हैड लैम्प न सिर्फ ड्यूल टोन कलर का आकर्षण बढ़ाते हैं, बल्कि इस शानदार स्कूटर को स्लीक और बोल्ड स्टेटमेंट भी देते हैं. इसके अलावा बॉडी कलर्ड ग्रैबरेल और स्टाइलिश टेल लैम्प के साथ प्रीमियम ग्राफिक्स स्कूटर को और भी अधिक बेहतरीन बनाते हैं, वहीं एक्टिवा 125 एम्बॉसिंग इसे एलीगेंट रियर स्टांस देती है. इस स्कूटर में 124cc का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 8.26 एचपी की पावर और 10.3 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा. इसमें टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन लगे हैं. इसमें इंजन किल स्विच को भी काफी बेहतर किया गया है.

https://साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, रोहित बने वनडे टीम के कप्तान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now